Top News

श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी की पहल: आंजभोज की गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत, निशुल्क जच्चा-बच्चा एंबुलेंस सेवा शुरू...

 

श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी की पहल: आंजभोज की गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत, निशुल्क जच्चा-बच्चा एंबुलेंस सेवा शुरू...


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी ने समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आंजभोज क्षेत्र की जनता को निशुल्क जच्चा-बच्चा एंबुलेंस सेवा समर्पित की राजपुर में आयोजित समारोह के दौरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री श्यामानंद महाराज जी (धौलीढांग वाले) और श्री दयानंद महाराज जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों संतों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह को संबोधित करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि आंजभोज क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है। कई बार समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सोसाइटी ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुविधा के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू करने का संकल्प लिया था। अब इस पहल के साकार होने से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पताल पहुंचने में सहायता मिलेगी। श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी की इस पहल को क्षेत्र में जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दुर्गम क्षेत्रों में माताओं और नवजात शिशुओं को समय पर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह सेवा जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायक साबित हो सकती है।

Initiative by Shri Paonta Sahib Welfare Society: Major relief for pregnant women in Anjbhoj; free ambulance service for mothers and newborns launched...

Sabse Tez Kahbar / Paonta Sahib


In a commendable move towards social service, the Shri Paonta Sahib Welfare Society has dedicated a free ambulance service—specifically for mothers and newborns—to the people of the Anjbhoj region. Spiritual gurus Shri Shri Shyamanand Maharaj Ji (of Dhaulidhang) and Shri Dayanand Maharaj Ji attended the ceremony held at Rajpur as chief guests. After performing the customary prayers, both saints flagged off the ambulance. Addressing the gathering, Society President Gurdeep Singh 'Gairy' stated that transporting pregnant women and newborns to the hospital on time is a major challenge in the rugged, hilly terrain of the Anjbhoj region due to geographical constraints. Often, the lack of timely transport facilities causes significant hardship for patients and their families. He explained that, recognizing this critical issue, the Society resolved to launch a free ambulance service to assist pregnant women and newborns. The realization of this initiative will bring relief to needy families and facilitate hospital access during emergencies. This initiative by the Shri Paonta Sahib Welfare Society is being hailed as a significant step towards public service and improved healthcare access in the region. Launched with the aim of ensuring timely medical care for mothers and newborns in remote areas, this service is expected to prove invaluable to families in need.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume