Top News

शिलाई कॉलेज में आपदा से निपटने का अभ्यास, विद्यार्थियों ने सीखे बचाव के गुर..

 


शिलाई कॉलेज में आपदा से निपटने का अभ्यास, विद्यार्थियों ने सीखे बचाव के गुर..

सबसे तेज खबर/शिलाई, 

राजकीय महाविद्यालय शिलाई में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आपदा प्रबंधन समिति ने भूगोल विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम और अग्नि सुरक्षा एवं भूकंप से बचाव संबंधी संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और महाविद्यालय के कर्मचारियों को आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों, बचाव के तरीकों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना था। इस दौरान करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मनीषा सिंह ने अतिथियों के स्वागत और संबोधन के साथ किया। कंपनी कमांडर रण सिंह चौहान ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं, उनके कारणों और प्रभावों की जानकारी देते हुए प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। वहीं, अग्निशमन विभाग के फायरमैन गीता राम ने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, आग पर नियंत्रण पाने के तरीकों और अग्निशामक यंत्रों के सही इस्तेमाल के बारे में बताया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज ने कहा कि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता, पूर्व तैयारी और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। भूगोल विभाग के सहायक आचार्य एवं आपदा प्रबंधन समिति के संयोजक प्रो. सतपाल ठाकुर ने हिमालयी क्षेत्र में भूकंप, बादल फटने, आकस्मिक बाढ़, भूस्खलन, हिमस्खलन, सड़क दुर्घटनाओं और जंगल की आग जैसी आपदाओं के जोखिमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय रहते तैयारी और सामुदायिक सहभागिता से आपदा के प्रभावों को कम किया जा सकता है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, मॉडल निर्माण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही, संयुक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्नि सुरक्षा और भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले बचाव उपायों का अभ्यास करवाया गया। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने, सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया देने और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।प्रतियोगिताओं में पोस्टर निर्माण में प्रियांश राणा ने प्रथम, यश ठाकुर, अनुराग शर्मा एवं सोनाक्षी ने द्वितीय तथा सलोनी ठाकुर, मुस्कान चौहान एवं रितिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में प्रियांश राणा प्रथम, सलोनी ठाकुर, रवीना एवं प्रियांशु द्वितीय तथा यश ठाकुर, निकिता चौहान एवं पूजा तृतीय रहे। मॉडल निर्माण में प्रियांश राणा प्रथम, यश ठाकुर एवं रीतिका वर्मा द्वितीय तथा प्रतिभा चौहान, प्रिया चौहान एवं तमन्ना तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन में रवीना प्रथम, रितिक एवं यश ठाकुर द्वितीय तथा प्रियांश राणा, निखिल एवं अनुराग शर्मा तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियांश राणा ने प्रथम, रितिक, रवीना, यश ठाकुर एवं राहुल ने द्वितीय तथा तमन्ना चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंत में प्रो. सतपाल ठाकुर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Disaster Preparedness Drill at Shillai College: Students Learn Survival Skills

Sabse Tez Khabar / Shillai


On the occasion of the International Day for Disaster Risk Reduction, the Disaster Management Committee of Government College, Shillai—in collaboration with the Department of Geography—organized an awareness program and a joint mock drill focused on fire safety and earthquake preparedness. The event aimed to equip students and college staff with knowledge regarding safety measures, rescue techniques, and how to handle emergency situations. Approximately 100 students participated in the event. Dr. Manisha Singh inaugurated the program by welcoming the guests and delivering an address. Company Commander Ran Singh Chauhan provided information on various types of disasters, their causes, and their impacts, while also conducting practical demonstrations of first aid and CPR. Meanwhile, Fireman Gita Ram from the Fire Department explained the precautions to be taken during a fire, methods to control fires, and the correct usage of fire extinguishers. The college's Acting Principal, Prof. Gopal Bhardwaj, emphasized that awareness, preparedness, and collective effort are essential to minimize the damage caused by disasters. Prof. Satpal Thakur, Assistant Professor in the Department of Geography and Convener of the Disaster Management Committee, highlighted the risks associated with disasters in the Himalayan region, such as earthquakes, cloudbursts, flash floods, landslides, avalanches, road accidents, and forest fires. He noted that the impact of disasters could be mitigated through timely preparation and community participation.


To encourage student engagement, competitions such as poster making, slogan writing, model making, essay writing, and quizzes were organized during the event. Additionally, a joint mock drill was conducted to practice safety measures and survival techniques for fire and earthquake scenarios. Through these activities, students were encouraged to remain vigilant during emergencies, respond safely, and adhere to safety guidelines. In the competitions, Priyansh Rana secured first place in poster making, while Yash Thakur, Anurag Sharma, and Sonakshi took second place, and Saloni Thakur, Muskan Chauhan, and Ritik secured third place. In slogan writing, Priyansh Rana stood first; Saloni Thakur, Raveena, and Priyanshu stood second; and Yash Thakur, Nikita Chauhan, and Pooja stood third. For model making, Priyansh Rana secured first place, Yash Thakur and Reetika Verma took second place, and Pratibha Chauhan, Priya Chauhan, and Tamanna secured third place. In essay writing, Raveena stood first, Ritik and Yash Thakur stood second, and Priyansh Rana, Nikhil, and Anurag Sharma stood third. In the quiz competition, Priyansh Rana secured first place, Ritik, Raveena, Yash Thakur, and Rahul took second place, and Tamanna Chauhan secured third place. Finally, Prof. Satpal Thakur expressed his gratitude to all the guests, teachers, and students.


Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume