इस्कॉन पांवटा साहिब केंद्र को मिली आधिकारिक मान्यता, अब सीधे खाते में दे सकेंगे दान...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के स्थानीय वैष्णव भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए खुशी की खबर है। लंबे समय से संचालित इस्कॉन नाम हट्ट केंद्र को अब आधिकारिक रूप से ‘इस्कॉन पांवटा साहिब केंद्र’ (ISKCON Paonta Sahib Centre) के रूप में मान्यता मिल गई है। इस निर्णय से क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों के प्रचार-प्रसार और धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, इस्कॉन के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय जुहू, मुंबई की अनुमति तथा इस्कॉन चंडीगढ़ के मार्गदर्शन में पांवटा साहिब केंद्र को यह आधिकारिक पहचान प्रदान की गई है। इसके साथ ही केंद्र के नाम से एक नया आधिकारिक बैंक खाता भी खोला गया है, जिससे धार्मिक एवं सेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। नई व्यवस्था लागू होने से अब श्रद्धालु और दानदाता अपनी इच्छानुसार सेवा कार्यों के लिए सीधे इस्कॉन पांवटा साहिब केंद्र के आधिकारिक बैंक खाते में दान राशि जमा करवा सकेंगे। इससे भक्तों को दान देने में सुविधा मिलेगी और केंद्र की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग प्राप्त होगा। केंद्र प्रबंधन ने स्थानीय भक्तों और श्रद्धालुओं से आगामी प्रचार कार्यों तथा भगवान श्रीकृष्ण की सेवा से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। प्रबंधन को उम्मीद है कि आधिकारिक मान्यता मिलने से क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों का विस्तार करने में मदद मिलेगी। श्रद्धालुओं के लिए यह निर्णय एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। भक्तों का मानना है कि इससे पांवटा साहिब क्षेत्र में सनातन परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के आध्यात्मिक संदेशों का प्रचार-प्रसार अधिक संगठित तरीके से किया जा सकेगा।
ISKCON Paonta Sahib Centre Receives Official Recognition; Donations Can Now Be Made Directly to the Account...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
There is happy news for local Vaishnava devotees and pilgrims in Paonta Sahib. The ISKCON 'Nam-Hatt' centre, which has been operational for a long time, has now received official recognition as the 'ISKCON Paonta Sahib Centre.' This decision is expected to give a new direction to the dissemination of Lord Krishna's message and religious activities in the region. According to reports, this official status was granted to the Paonta Sahib centre with the approval of ISKCON's international headquarters in Juhu, Mumbai, and under the guidance of ISKCON Chandigarh. Additionally, a new official bank account has been opened in the centre's name, which will streamline the process of raising financial support for religious and charitable activities. With this new system in place, devotees and donors can now deposit their contributions directly into the ISKCON Paonta Sahib Centre's official bank account for service-oriented activities. This will make it easier for devotees to donate and will facilitate the expansion of the centre's religious and social initiatives. The centre's management has appealed to local devotees and pilgrims to participate enthusiastically in upcoming outreach programs and activities dedicated to the service of Lord Krishna. The management hopes that this official recognition will help expand religious programs and service activities in the area. Devotees view this decision as a fresh beginning, believing that it will enable a more organized propagation of Sanatan traditions and the spiritual teachings of Lord Krishna in the Paonta Sahib region.

إرسال تعليق