Top News

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ हेतु किया आमंत्रित

सबसे तेज़ खबर/नाहन 

 अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने तथा मेले का विधिवत शुभारंभ करने के लिए उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री को विधायक श्री रेणुकाजी विधान सभा क्षेत्र एवं अध्यक्ष  रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार तथा उपायुक्त सिरमौर एवं उपाध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड  प्रियंका वर्मा ने आज शिमला में भेंट कर आमंत्रित किया ।

इस अवसर पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री को जिला सिरमौर की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपराओं के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के महत्व से अवगत करवाया तथा समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए सादर आमंत्रित किया।

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला जिला सिरमौर का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है जो 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक श्री रेणुका जी में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला भगवान परशुराम एवं माता रेणुका के पवित्र मिलन का प्रतीक है तथा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं पारंपरिक विरासत का प्रतीक भी है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume