# हिमाचल में 2,376 सरकारी पद भरने को कैबिनेट की मंजूरी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
**सबसे तेज खबर/हिमाचल
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 13 नवंबर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में कुल 2,376 पदों को भरने की मंजूरी दी गई। इस फैसले से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रदेश के हजारों युवाओं को उम्मीद जगी है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सरकार का यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार, स्वच्छता और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए 721 डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 561 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को भरने की भी मंजूरी दी गई है। इन पदों पर भर्ती होने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज को बेहतर बनाने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने 1,000 रोगी मित्रों के पद भरने को भी मंजूरी दी है। इनकी तैनाती से अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सहायता और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ पद सृजित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले को प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी दूर करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, कैबिनेट से पदों को भरने की मंजूरी मिलने का मतलब भर्ती के आवेदन शुरू होना नहीं है। अभ्यर्थियों को अब संबंधित विभागों की ओर से भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा और आवेदन की तारीखों से जुड़े आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
# Cabinet Approves Filling of 2,376 Government Posts in Himachal; Youth to Get Employment Opportunities
**Sabse Tez Khabar/Himachal
The Himachal Pradesh government has taken a significant step toward increasing employment opportunities in the public sector. In a cabinet meeting held on November 13, chaired by Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu, approval was granted to fill a total of 2,376 posts across various departments. This decision has brought new hope to thousands of youths in the state who are preparing for government jobs. For candidates who have been awaiting recruitment for a long time, this government decision is considered highly significant. According to the cabinet's decision, 721 posts for Data Entry Operators—tasked with duties related to administrative and record-keeping functions—will be filled. Additionally, approval has been granted to fill 561 posts for Junior Office Assistants (IT). These recruitments will not only improve the functioning of government offices but also provide employment opportunities for the youth. To strengthen the healthcare sector, the government has also approved the filling of 1,000 'Rogi Mitra' (patient assistant) posts; their deployment will help provide better support and facilities to patients visiting hospitals. Furthermore, it has been decided to create eight posts for Assistant Professors at the Medical College in Hamirpur, which is expected to bolster medical education and healthcare services. This government move is seen as a crucial step toward expanding employment opportunities in the state and addressing staff shortages within government departments. However, the cabinet's approval to fill these posts does not mean that the recruitment application process has begun. Candidates will now need to wait for official notifications from the respective departments, which will detail the recruitment process, eligibility criteria, age limits, and application dates.

إرسال تعليق