Top News

Shillai: गिरिपार के कृशांत पांडेय ने तीसरी बार राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बनाई जगह, क्षेत्र का बढ़ाया मान..



 Shillai: गिरिपार के कृशांत पांडेय ने तीसरी बार राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बनाई जगह, क्षेत्र का बढ़ाया मान..

सबसे तेज खबर/शिलाई


सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के  ग्राम कुसैनू के होनहार खिलाड़ी कृशांत पांडेय ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कृशांत राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी, शिमला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कृशांत की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह इससे पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने एक बार अंडर-14 वर्ग में तथा दो बार अंडर-19 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना उनकी निरंतर मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। कृशांत की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का भी विशेष योगदान रहा है। उनके पिता श्री इंदर सिंह पांडेय पेशे से दुकानदार हैं, जबकि माता श्रीमती सीता देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों माता-पिता अपने बेटे के खेल के प्रति जुनून को समझते हुए उसे हर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वे हमेशा उसका हौसला बढ़ाते हैं और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। कृशांत की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव कुसैनू, शिलाई क्षेत्र और विद्यालय में खुशी की लहर है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि यदि मेहनत, लगन और परिवार का सहयोग मिले तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। कृशांत की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Shillai: Krishant Pandey from Giripar secures a spot in the National Badminton Championship for the third time, bringing pride to the region.

Sabse Tez Khabar/Shillai


Krishant Pandey, a promising athlete from Kusainu village in the Shillai subdivision of Sirmaur district, has brought laurels to his region by qualifying for the national-level badminton championship for the third time—a feat achieved through his talent and hard work. Krishant is currently a student at the Government Model Senior Secondary School, Lalpani, Shimla. This achievement is particularly noteworthy as he has already proven his mettle at the national level on two previous occasions. He has previously qualified for national-level competitions once in the Under-14 category and twice in the Under-19 category. Being selected for the national stage for a third time reflects his consistent hard work, perseverance, and dedication to the sport. His parents have also played a pivotal role in his success; his father, Shri Inder Singh Pandey, is a shopkeeper, while his mother, Smt. Sita Devi, is an Anganwadi worker. Despite having limited resources, they have always understood their son’s passion for the sport and have consistently encouraged him to participate in every competition. They remain a constant source of motivation, urging him to keep moving forward. Krishant’s achievement has brought great joy to his family, his village of Kusainu, the Shillai region, and his school. His success serves as an inspiration to other youth in the area, demonstrating that with hard work, perseverance, and family support, one can rise from a rural background to gain recognition at the national level. Residents of the region, well-wishers, and sports enthusiasts have congratulated Krishant on this remarkable achievement and wished him a bright future.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume