शिलाई बाजार में रास्ता रोक*कर दो भाइयों से मार*पीट, चार लोगों पर के*स दर्ज...
सबसे तेज खबर/शिलाई
शिलाई बाजार में डाकघर के समीप दो भाइयों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना शिलाई में शिकायत दर्ज होने के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव घासण, डाकघर गवाली, तहसील शिलाई निवासी बीरबल सिंह पुत्र चानण सिंह ने बताया कि जब वह अपने भाई के साथ घर जा रहा था, तभी शिलाई बाजार में डाकघर के नजदीक सुरेंद्र सिंह, वीर सिंह, कपिल और विवेक निवासी गांव घासण ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि चारों ने दोनों भाइयों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना शिलाई ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिरमौर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
Two brothers assaulted and path blocked in Shillai market; case registered against four individuals...
Sabse Tez Khabar / Shillai
An incident involving the assault of two brothers and threats to kill them near the post office in Shillai market has come to light. Following a complaint lodged at the Shillai Police Station, a case has been registered against four accused, and an investigation is underway. In the complaint filed with the police, Birbal Singh—son of Chanan Singh and a resident of Village Ghasan (Post Office Gawali, Tehsil Shillai)—stated that while he was returning home with his brother, Surender Singh, Veer Singh, Kapil, and Vivek (all residents of Village Ghasan) blocked their path near the post office in Shillai market. It is alleged that the four men assaulted the brothers with kicks and punches and threatened to kill them. Based on the complaint, the Shillai Police have registered a case against the accused under the relevant sections of the law. The SP of Sirmaur stated that the investigation is ongoing and further action will be taken based on the facts.

एक टिप्पणी भेजें