Top News

रोनहाट कॉलेज में पहली बार 25 नवंबर से लगेगा एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर

 


रोनहाट कॉलेज में पहली बार 25 नवंबर से लगेगा एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर

सबसे तेज खबर/शिलाई (सिरमौर)।

राजकीय महाविद्यालय रोनहाट में 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के वर्ष 2017 में स्थापित होने के बाद यह पहला अवसर है, जब यहां एनएसएस का विशेष शिविर आयोजित होने जा रहा है। नौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद होने वाले इस शिविर को लेकर महाविद्यालय में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नलिन रमौल ने बताया कि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मंजना शर्मा के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सहायक आचार्य बंदना अत्री, कृतिका सैनी और कनिष्ठ कार्यालय सहायक अनिल कुमार सहयोग करेंगे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस बार शिविर में एक अनूठी पहल भी की जा रही है। इसके तहत उद्घाटन और समापन समारोह में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के माता-पिता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 25 नवंबर को उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी मंजना शर्मा के माता-पिता कियालो देवी और रामभज शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि 1 दिसंबर को समापन समारोह में अनिल कुमार के माता-पिता मैना देवी और सुंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मंजना शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने रास्त गांव को गोद लिया है। शिविर के दौरान गांव में सामुदायिक सेवा, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्वयंसेवक उपभोक्ता अधिकार एवं जागरूकता विषय पर सर्वेक्षण भी करेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवाभाव, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता विकसित करना है।

First-Ever Seven-Day NSS Special Camp to be Held at Ronhat College Starting November 25

Sabse Tez Khabar/Shillai (Sirmaur)


A seven-day special camp under the National Service Scheme (NSS) will be organized at Government College, Ronhat, from November 25 to December 1, 2026. This marks the first time an NSS special camp is being held at the college since its establishment in 2017. Preparations are already underway for this camp, which is taking place after a long interval of nine years. The college’s acting principal, Dr. Nalin Ramaul, stated that the camp will be conducted under the leadership of NSS Programme Officer Manjana Sharma, with support from Assistant Professors Bandana Attri and Kritika Saini, as well as Junior Office Assistant Anil Kumar. Through this camp, students will have the opportunity to participate in activities related to social service, cleanliness, and public awareness. A unique initiative has also been introduced for this camp: the parents of college staff members have been invited as chief guests for the inaugural and closing ceremonies. For the inaugural ceremony on November 25, Kiyalo Devi and Rambhaj Sharma—parents of Programme Officer Manjana Sharma—will serve as chief guests, while Maina Devi and Sundar Singh—parents of Anil Kumar—will attend as chief guests for the closing ceremony on December 1. NSS Programme Officer Manjana Sharma noted that the college’s NSS unit has adopted the village of Raast. During the camp, community service, cleanliness drives, and public awareness activities will be carried out in the village. Additionally, volunteers will conduct a survey on the subject of consumer rights and awareness. The primary objective of the camp is to foster a spirit of service, leadership, social responsibility, and community engagement among the students.


Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume