Top News

शिलाई विधानसभा की जिम्मेदारी मिलने पर पवन चौधरी का बढ़ा राजनीतिक कद, भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा, शिलाई भाजपा को करेंगे मजबूत


शिलाई विधानसभा की जिम्मेदारी मिलने पर पवन चौधरी का बढ़ा राजनीतिक कद, भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा, शिलाई भाजपा को करेंगे मजबूत 

सबसे तेज खबर/ शिलाई (नीलम ठाकुर)

 हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा प्रदेश के सभी 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति सूची में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता एवं भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सचिव पवन चौधरी को शिलाई विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।पवन चौधरी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से उनके राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के भरोसे को भी मजबूती मिली है। उनकी नियुक्ति को शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को सक्रिय करने और पार्टी की गतिविधियों को नई गति देने के लिहाज से अहम माना जा रहा हैl पवन चौधरी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी के चलते पार्टी ने उन्हें शिलाई जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।

 अब वह शिलाई क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी मेहनत और समर्पण के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करना, पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने आगे कहा कि वह शिलाई क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सामूहिक रूप से काम करना ही उनकी कार्यशैली रहेगी। पवन चौधरी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि भाजपा का संगठन शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक मजबूत हो और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume