सरकारी CBSE स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, हर महीने मिलेगा 25 हजार रुपये मानदेय
सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति योजना का विस्तार किया है। इसके तहत सरकारी CBSE स्कूलों में प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस पहल से स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। योजना के तहत चयनित शिक्षकों को 10 महीने तक हर महीने 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इससे योग्य अभ्यर्थियों को शिक्षण के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध करवाना है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का 12वीं कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना भी जरूरी है। इन शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही नियुक्ति के लिए पात्र माने जाएंगे। सरकार की इस पहल से सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। हालांकि भर्ती प्रक्रिया, आवेदन की तिथि और चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा।
Recruitment of Primary Teachers for Government CBSE Schools; Monthly Honorarium of ₹25,000 to be Provided
Sabse Tez Khabar/ Himachal Pradesh
To strengthen the education system in its government schools, the Himachal Pradesh government has expanded its recruitment scheme for primary teachers. Under this initiative, primary-level teachers will be recruited for government CBSE-affiliated schools. This move is intended to address teacher shortages and ensure better educational opportunities for students. Teachers selected under this scheme will receive a monthly honorarium of ₹25,000 for a period of 10 months. This will also provide employment opportunities for qualified candidates in the field of education. The government’s objective is to enhance the quality of education in government schools and provide instruction aligned with the CBSE curriculum. To be eligible for this recruitment, candidates must have secured at least 60% marks in Class 12. Additionally, candidates are required to possess the prescribed teacher training qualifications and must have qualified for the Teacher Eligibility Test (TET). Only those who meet these criteria will be considered eligible for appointment. This government initiative is expected to increase the availability of teachers in government CBSE schools while simultaneously creating employment opportunities for qualified youth. Further details regarding the recruitment process, application dates, and selection criteria will be available upon the release of the official notification by the concerned department.

एक टिप्पणी भेजें