Top News

हिमाचल भाजपा ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी, राजीव बिंदल ने जारी की सूची

 

हिमाचल भाजपा ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी, राजीव बिंदल ने जारी की सूची

सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और विधानसभा स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश के 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में 20 नवंबर 2026 को विधानसभा क्षेत्रवार सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, पूर्व विधायकों और मोर्चों से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन प्रभारियों का मुख्य काम अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना होगा। सिरमौर जिले में पच्छाद से रणवीर सिंह, नाहन से सुरेंद्र हिंदुस्तानी, श्री रेणुकाजी से साकेश शर्मा, पांवटा साहिब से रामेश्वर शर्मा और शिलाई से पवन चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं सोलन जिले में अर्की से रविंद्र परिहार, नालागढ़ से नरेंद्र ठाकुर, दून से सुरेंद्र ठाकुर, सोलन से ओपी गांधी और कसौली से संजीव टिंका को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक समन्वय बेहतर होगा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को मजबूती मिलेगी। सभी नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को सक्रिय करने का काम करेंगे।


Himachal BJP Appoints In-charges for 66 Assembly Constituencies; Rajeev Bindal Releases List

Sabse Tez Khabar / Himachal Pradesh


The Bharatiya Janata Party (BJP) in Himachal Pradesh has taken a significant step to strengthen its organization and accelerate party activities at the assembly constituency level. State BJP President Dr. Rajeev Bindal has appointed in-charges for 66 assembly constituencies across the state. A list detailing these appointments for each constituency was released on November 20, 2024. According to the list, the party has entrusted responsibilities to various office-bearers, state executive members, former MLAs, and leaders from its affiliated wings (morchas) across different districts. The primary role of these in-charges will be to effectively drive organizational activities and party programs within their respective assembly constituencies. In Sirmaur district, the appointed in-charges are: Ranveer Singh (Pachhad), Surendra Hindustani (Nahan), Sakesh Sharma (Shri Renukaji), Rameshwar Sharma (Paonta Sahib), and Pawan Chaudhary (Shillai). In Solan district, responsibilities have been assigned to: Ravindra Parihar (Arki), Narendra Thakur (Nalagarh), Surendra Thakur (Doon), O.P. Gandhi (Solan), and Sanjeev Tinka (Kasauli). The BJP leadership believes that these appointments will improve organizational coordination within the assembly constituencies and bolster the party's upcoming programs. All the newly appointed in-charges will work to energize the organization by coordinating with party workers in their respective areas.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume