Top News

# नाहन में पाइपलाइन लीकेज से बर्बाद हो रहा पेयजल, सड़क भी हो रही खराब



 # नाहन में पाइपलाइन लीकेज से बर्बाद हो रहा पेयजल, सड़क भी हो रही खराब

**सबसे तेज खबर/नाहन (सिरमौर)।**

नाहन शहर में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण साफ पानी लगातार नाली में बह रहा है। एक ओर जहां लोगों को कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन से निकल रहा कीमती पानी व्यर्थ हो रहा है। पानी के लगातार रिसाव से आसपास की सड़क भी खराब होने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन में काफी समय से लीकेज की समस्या बनी हुई है। इससे पानी सड़क पर फैलता हुआ नाली तक पहुंच रहा है। लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर नमी बनी रहती है और जगह-जगह सड़क की हालत खराब हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पेयजल जैसी जरूरी सुविधा में इस तरह की लापरवाही से पानी की बर्बादी हो रही है। यदि समय रहते लीकेज को ठीक नहीं किया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। स्थानीय निवासियों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन की जांच कर लीकेज को तुरंत ठीक किया जाए और सड़क को भी दुरुस्त करवाया जाए। लोगों का कहना है कि पेयजल की हर बूंद कीमती है, इसलिए पानी की बर्बादी रोकने के लिए विभाग को जल्द उचित कदम उठाने चाहिए।

# Drinking Water Wasted Due to Pipeline Leakage in Nahan; Road Also Sustaining Damage

**Sabse Tez Khabar / Nahan (Sirmaur)**


In Nahan city, clean drinking water is continuously flowing into the drain due to a leak in the water supply pipeline. While residents in several areas are already grappling with drinking water shortages, precious water is being wasted due to this leak. The persistent seepage is also causing damage to the surrounding road. According to locals, the pipeline has been leaking for quite some time, with water spreading across the road and eventually reaching the drain. The constant flow keeps the road surface damp, leading to deterioration in various spots. This has created difficulties for both pedestrians and motorists. Residents point out that such negligence regarding an essential utility like drinking water is leading to significant waste. If the leak is not repaired promptly, the situation could worsen. The public has urged the relevant department to carry out repairs immediately. Local residents have called upon the Jal Shakti Department to inspect the pipeline, fix the leak, and restore the road. Emphasizing that every drop of drinking water is precious, the residents have urged the department to take swift and appropriate action to put an end to this wastage.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume