Top News

लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस



 लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

सबसे तेज़ खबर/नाहन


केंद्र सरकार पर 13 करोड़ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का आरोप, युवाओं और आमजन से आंदोलन में शामिल होने की अपील नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने केंद्र सरकार पर चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से लोगों के मताधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है और इससे देश व प्रदेश का भविष्य तय होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार के इस्तेमाल से वंचित हो रहे हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आवाज बुलंद करेगी। सोमवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अजय सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कथित तौर पर 13 करोड़ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित कर दिया है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और लोगों के मतदान के अधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विषय को लेकर एक नवंबर को दिल्ली में 'लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत प्रदर्शन करेगी। यह आंदोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। सोलंकी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की विभिन्न संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अवसर मिले और उसके मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ' आज देश के प्रमुख मुद्दों में शामिल हो गया है। विधायक ने युवाओं के मताधिकार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के अनेक युवा रोजगार और नौकरी के लिए अपने गृह प्रदेश से दूसरे राज्यों में जाते हैं। ऐसे में उनके मतदान के अधिकार और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं सहित आम नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

Congress to hold a protest in Delhi on November 1st under the 'Save Democracy, Save the Vote' campaign

Sabse Tez Khabar/Nahan

Alleging that the central government has disenfranchised 130 million (13 crore) voters, Nahan MLA Ajay Solanki has appealed to the youth and the general public to join the movement. He accused the central government of undermining the voting rights of citizens through the electoral process. He stated that the right to vote is a crucial entitlement for every citizen in a democracy, as it shapes the future of both the nation and the state. He alleged that the policies of the central government have resulted in a large number of voters being unable to exercise their franchise. The Congress party intends to raise its voice on this issue across the country. During a press conference held in Nahan on Monday, Ajay Solanki claimed that the central government has effectively disenfranchised 130 million voters—a serious matter concerning the democratic system and the fundamental right to vote. He announced that the Congress will stage a protest in Delhi on November 1st under the 'Save Democracy, Save the Vote, Save the Nation' campaign, organized at the call of the Indian National Congress. Solanki further alleged that the central government is misusing various national institutions. He emphasized that for a democracy to remain robust, every eligible citizen must have the opportunity to vote, and their right to do so must be safeguarded. He noted that 'Save Democracy, Save the Vote, Save the Nation' has now become one of the most pressing issues in the country. Highlighting the concerns of the youth, the MLA pointed out that many young people migrate from their home states to other parts of the country in search of employment. In such cases, issues regarding their voting rights and their inclusion in electoral rolls must be addressed with the seriousness they deserve. He urged all citizens, especially the youth, to remain vigilant regarding their democratic rights.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume