Top News

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं; नवंबर में सामान्य से 70% कम बारिश

 


हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं; नवंबर में सामान्य से 70% कम बारिश

सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश।

हिमाचल प्रदेश में आज 20 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान हैमौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 20 से 26 नवंबर तक प्रदेश के सभी 12 जिलों में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। इस दौरान बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और शीतलहर की संभावना नहीं जताई गई है। वहीं नवंबर महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 से 19 नवंबर तक सामान्य 10.6 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले केवल 3.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इससे किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ सकती है।

Weather to remain clear in Himachal for the next week; no rain or snowfall expected; rainfall in November 70% below normal.

Sabse Tez Khabar/Himachal Pradesh.

The weather in Himachal Pradesh will remain primarily clear and dry today, November 20. According to the latest forecast from the Meteorological Centre, Shimla, there is no likelihood of rain or snowfall in the state’s plains, mid-hills, or high-altitude regions for the time being. The weather is expected to remain in this state for the next week. The Meteorological Department notes that the intensity of the cold is increasing in the higher-altitude areas of the state; a minimum temperature of -4.1°C was recorded in Kukumseri, Lahaul-Spiti. Meanwhile, a maximum temperature of 28.4°C was recorded in Una. The Meteorological Department has not issued any weather warnings for any of the state’s 12 districts for the period from November 20 to 26. There is no forecast for rain, snowfall, strong winds, or cold waves during this time. Furthermore, rainfall in the state so far this November has been 70% below normal. Between November 1 and 19, only 3.1 mm of rainfall was recorded, compared to the normal average of 10.6 mm. This may raise concerns among farmers and orchardists.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume