बनोर स्कूल की नई एसएमसी का गठन: दिनेश चौहान अध्यक्ष और लता देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
शहीद राजेन्द्र सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनोर में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आयोजित बैठक में दिनेश चौहान को समिति का अध्यक्ष तथा लता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार चमेल ने की। उन्होंने अभिभावकों एवं उपस्थित सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के उद्देश्य, दायित्वों और विद्यालय के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और समग्र विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बनौर की प्रधान नीलम चौहान, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष दयाराम चौहान, नेतर चौहान, सुरेश चौहान, नरेश पंवार, जोगेन्द्र परमार, गुलाव चौहान, मामराज चौहान, लाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
New SMC Formed at Banor School: Dinesh Chauhan Elected President, Lata Devi Elected Vice-President
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The School Management Committee (SMC) was unanimously constituted at the Shaheed Rajendra Singh Memorial Government Senior Secondary School, Banor. During the meeting, Dinesh Chauhan was elected as the committee's President, and Lata Devi was elected as the Vice-President. The meeting was presided over by the school principal, Rajesh Kumar Chamel. He apprised the parents and members present of the objectives and responsibilities of the School Management Committee, as well as its crucial role in the school's development. He emphasized that the active participation of parents is essential for the school's academic quality and overall growth. A large number of parents and local dignitaries attended the event, including Gram Panchayat Banor Pradhan Neelam Chauhan, former SMC President Dayaram Chauhan, Netar Chauhan, Suresh Chauhan, Naresh Panwar, Jogendra Parmar, Gulav Chauhan, Mamraj Chauhan, and Lal Singh. The meeting concluded in a cordial atmosphere.

إرسال تعليق