Top News

हारमनी ऑफ द पाइन्स' बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार सस्पेंड, फेसबुक कमाई मामले में विभागीय जांच....



'हारमनी ऑफ द पाइन्स' बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार सस्पेंड, फेसबुक कमाई मामले में विभागीय जांच..

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 

हिमाचल प्रदेश पुलिस के देश-दुनिया में प्रसिद्ध पुलिस बैंड 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से हुई आय और निजी संगीत गतिविधियों से जुड़ा है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच पुलिस लाइन भराड़ी के डीएसपी कमल किशोर को सौंपी है। जांच अधिकारी को तीन माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से एक माह में करीब छह हजार रुपये की आय हुई थी। इस संबंध में उन्हें पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उनसे पूछा गया था कि निजी म्यूजिक एल्बम के निर्माण, प्रकाशन और प्रचार-प्रसार के लिए क्या उन्होंने सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति ली थी या नहीं। इंस्पेक्टर विजय कुमार सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके व्यक्तिगत फेसबुक अकाउंट पर करीब 59 हजार फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उनका गाया हुआ एक भजन भी रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने अभिनेता और गायक दोनों की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, उनकी टीम एक निजी टीवी चैनल के रियलिटी शो 'हुनरबाज' की फाइनलिस्ट रह चुकी है तथा उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा के आधिकारिक फेसबुक पेज पर करीब 89 हजार फॉलोअर्स हैं। फिलहाल विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume