सिरमौर में अगस्त के ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां होगी प्रक्रिया
सबसे तेज खबर/ सिरमौर
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर ने अगस्त 2026 के लिए जिलेभर में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग ने सभी प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन के लिए मोटर वाहन निरीक्षक ईं. विजय चौहान को नियुक्त किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय नाहन में वाहन पासिंग 6 और 25 अगस्त को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 और 24 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में निजी वाहनों एवं स्कूल बसों की पासिंग 11 अगस्त तथा कमर्शियल एवं ट्रांसपोर्ट वाहनों की पासिंग 12 अगस्त को होगी। इसके अलावा 26 अगस्त को अन्य वाहनों की पासिंग और 13 व 27 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। अन्य उपमंडलों में राजगढ़ में 4 अगस्त, संगड़ाह में 20 अगस्त और सराहां में 22 अगस्त को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन संपन्न होंगे। वहीं शिलाई और कफोटा में 18 अगस्त को सुबह ड्राइविंग टेस्ट तथा दोपहर में वाहन पासिंग की जाएगी। परिवहन विभाग ने सभी आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है, ताकि प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके।
Schedule Released for August Driving Tests and Vehicle Inspections in Sirmaur; Details on Dates and Venues
Sabse Tez Khabar / Sirmaur
The Regional Transport Officer (RTO) of Sirmaur has released the official schedule for vehicle inspections and driving tests across the district for August 2026. The department has appointed Motor Vehicle Inspector Er. Vijay Chauhan to oversee the smooth conduct of these procedures. According to the schedule, vehicle inspections at the district headquarters, Nahan, will take place on August 6 and 25, while driving tests will be held on August 7 and 24. In Paonta Sahib, inspections for private vehicles and school buses are scheduled for August 11, and for commercial and transport vehicles on August 12; additionally, inspections for other vehicles will occur on August 26, with driving tests scheduled for August 13 and 27. In other subdivisions—Rajgarh, Sangrah, and Sarahan—vehicle inspections and driving tests will be conducted on a single day: August 4, August 20, and August 22, respectively. Meanwhile, in Shillai and Kafota, driving tests will be held in the morning and vehicle inspections in the afternoon on August 18. The Transport Department has urged all applicants to appear with the necessary documents at the scheduled date and time to ensure the process is completed without any hindrance.

إرسال تعليق