Top News

पांवटा साहिब में आयोजित चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन कार्यक्रम का आध्यात्मिक माहौल में समापन..

 

पांवटा साहिब में आयोजित चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन कार्यक्रम का आध्यात्मिक माहौल में समापन..


सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 


जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 26 से 29 जुलाई तक गियान चंद गोयल धर्मार्थ भवन, तरुवाला में आयोजित चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम (एएमपी) का सफल समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एडवांस मेडिटेशन शिक्षक योगिन्दर सिंह (योगी भैया) ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने गहन ध्यान, मौन, प्राणायाम और विभिन्न आध्यात्मिक सत्रों के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक आनंद का अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम में हैप्पीनेस प्रोग्राम के शिक्षक सनी सेवाल, सुमेश वर्मा तथा आर्ट ऑफ लिविंग की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन अवसर पर आयोजित गुरु पूर्णिमा सत्संग में बड़ी संख्या में साधकों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया। भजन, ध्यान और गुरु वंदना से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्यक्रम ने उन्हें तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मिक सशक्तता की नई प्रेरणा दी। सभी ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नियमित साधना और सेवा का संकल्प दोहराया। समापन पर आयोजकों ने सभी स्वयंसेवकों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में शांति, स्वास्थ्य और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।


Four-day Advanced Meditation Program in Paonta Sahib concludes amidst a spiritual atmosphere...


Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib



The four-day 'Guru Purnima Advanced Meditation Program' (AMP), organized by The Art of Living from July 26 to 29 at the Gian Chand Goyal Charitable Bhawan in Taruwala, Paonta Sahib (Sirmaur district), concluded successfully on Thursday. The program was conducted by senior Advanced Meditation teacher Yoginder Singh (Yogi Bhaiya). During the event, participants experienced mental peace, positive energy, and spiritual bliss through deep meditation, silence, *pranayama*, and various spiritual sessions. 'Happiness Program' teachers Sunny Seval and Sumesh Verma, along with the entire Art of Living team, played a pivotal role in the program. A large number of seekers and their families participated in the 'Guru Purnima Satsang' held on the concluding day. The atmosphere remained filled with devotion through *bhajans* (devotional songs), meditation, and *Guru Vandana* (reverence to the Guru). Sharing their experiences, participants stated that the program inspired them towards a stress-free life, positive thinking, and spiritual empowerment. Expressing gratitude to the spiritual guru Sri Sri Ravi Shankar Ji, everyone reaffirmed their commitment to regular spiritual practice (*sadhana*) and service (*seva*). At the conclusion, the organizers thanked all volunteers, supporters, and participants, pledging to continue their efforts to spread peace, health, and human values ​​in society through such spiritual programs in the future.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume