सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजोली में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान कांता देवी, उपप्रधान अनिल चौधरी, वार्ड सदस्य मंजू देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें त्रिलोक सिंह को एसएमसी अध्यक्ष तथा रजनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा रणजीत सिंह, अक्षरों देवी, पूनम देवी, सरोज देवी, नीता देवी, लाजवंती शर्मा, श्रावणी देवी, प्रमोद देवी, आरती उपाध्याय, उपप्रधान अनिल चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम देवी, अमर सिंह और हरवंश लाल को समिति का सदस्य चुना गया। एसएमसी गठन की प्रक्रिया संतराम शर्मा ने विधिवत संपन्न करवाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों से प्रत्येक माह आयोजित होने वाली बैठकों में नियमित रूप से भाग लेने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि अभिभावक किसी भी दिन विद्यालय आकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी और प्रगति पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए माता-पिता और शिक्षकों की साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य, पंचायत प्रधान कांता देवी, उपप्रधान अनिल चौधरी, पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार, अधीक्षक राजेंद्र शर्मा, गुमान सिंह, मस्तराम शर्मा, मनजीत कौर, रेखा चौधरी, अंजू शर्मा, प्रियंका शर्मा, ज्योति गुप्ता, बीना शर्मा, गंभीर चौहान, संजय चौधरी सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें