Top News

संकट में बने मददगार: नाहन-कालाअंब सड़क पर फंसी दो युवतियों की मदद को आगे आए संगड़ाह के तीन युवा

 

संकट में बने मददगार: नाहन-कालाअंब सड़क पर फंसी दो युवतियों की मदद को आगे आए संगड़ाह के तीन युवा

सबसे तेज खबर/नाहन 



सड़क पर किसी की निस्वार्थ मदद करना ही इंसानियत की सच्ची पहचान है। ऐसा ही एक सराहनीय मामला नाहन-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने आया है, जहां अपनी कार से जा रहे संगड़ाह के तीन युवाओं ने बीच रास्ते पेट्रोल खत्म होने के कारण परेशान हो रही दो युवतियों की न केवल मदद की, बल्कि पूरी व्यवस्था होने तक उनके साथ बने रहे। युवाओं की इस संवेदनशीलता और मदद की स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, दो युवतियां अपनी स्कूटी पर कालाअंब से नाहन की ओर आ रही थीं। इसी दौरान अंबवाला के पास अचानक उनकी स्कूटी का पेट्रोल समाप्त हो गया और वे  रास्ते में फंस गईं। उसी समय नाहन से कालाअंब की तरफ अपनी कार में जा रहे तीन युवाओं ने युवतियों को परेशान हालत में देखा और तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी। युवाओं ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना किसी देरी के मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने अपनी कार को तुरंत वापस मोड़ा और युवतियों के साथ मिलकर स्कूटी को धक्का मारते हुए सुरक्षित स्थान की तरफ आगे बढ़ाया। इसके बाद सैनवाला (काली मंदिर) के पास पहुंचकर उन्होंने युवतियों को अपनी गाड़ी में बैठाया और पास के पेट्रोल पंप तक ले गए। वहां बोतल में पेट्रोल भरवाने के बाद वे वापस स्कूटी के पास आए, उसमें पेट्रोल डाला और स्कूटी को चालू करवाया। जब तक युवतियां पूरी तरह से आश्वस्त होकर अपने आगे के सफर के लिए रवाना नहीं हो गईं, तब तक वे युवा पूरी जिम्मेदारी के साथ वहीं डटे रहे। मदद करने वाले युवाओं में राहुल, संदीप और ललित कंठ शामिल हैं, जो मूल रूप से सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के रहने वाले हैं। यह तीनों युवा कालाअंब के मैंथापाल में 'MRL Transport' के नाम से अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। संकट के समय में युवाओं द्वारा दिखाई गई इस मुस्तैदी और सामाजिक जिम्मेदारी की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।


A Helping Hand in a Crisis: Three Youths from Sangrah Assist Two Young Women Stranded on the Nahan-Kala-Amb Road


Sabse Tez Khabar / Nahan


Selflessly helping someone on the road is the true mark of humanity. One such commendable incident has come to light on the Nahan-Kala-Amb National Highway, where three youths from Sangrah, traveling in their car, came to the aid of two young women stranded because their scooter had run out of fuel. Not only did they help, but they also stayed with the women until the situation was fully resolved. The youths' sensitivity and helpfulness are being widely appreciated in the local community. According to reports, the two young women were traveling from Kala-Amb towards Nahan on their scooter. Near Ambwala, the scooter suddenly ran out of fuel, leaving them stranded. At that moment, three youths traveling from Nahan towards Kala-Amb in their car noticed the women in distress and immediately stopped their vehicle. Understanding the urgency of the situation, they stepped forward to help without delay. They turned their car around and helped the women push the scooter to a safer spot. Afterward, upon reaching Sainwala (Kali Mandir), they drove the women to a nearby petrol pump. After filling a bottle with petrol, they returned to the scooter, refueled it, and got it started. The youths remained on-site, fulfilling their responsibility, until the women were fully reassured and had set off on the rest of their journey. The youths who provided assistance are Rahul, Sandeep, and Lalit Kanth, all originally from the Sangrah subdivision of Sirmaur district. The three run a transport company named 'MRL Transport' in Mainthapal, Kala-Amb. The promptness and sense of social responsibility demonstrated by these youths during a crisis are being praised by everyone.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume