इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब बना जिले का सर्वश्रेष्ठ क्लब...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब,
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कसौली में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड्स समारोह ‘सत्य दर्शन’ में प्रतिष्ठित ‘बेस्ट क्लब ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्लब को विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं और सेवा गतिविधियों के लिए 15 अन्य पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए गए। यह सम्मान क्लब की पूर्व अध्यक्ष रितु गुप्ता के नेतृत्व में वर्षभर किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में क्लब ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े कई सेवा प्रकल्प संचालित किए, जिन्हें जिला स्तर पर सराहा गया। क्लब की सक्रिय कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उसे जिले का सर्वश्रेष्ठ क्लब चुना गया। क्लब पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सदस्यों की टीम भावना, समर्पण और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक उत्साह के साथ समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब आगे भी मित्रता, सेवा और अंतरराष्ट्रीय समझ के इनर व्हील के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
Inner Wheel Club Paonta Sahib Named District's Best Club...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib,
Inner Wheel Club Paonta Sahib has achieved a major milestone for its outstanding work in the field of social service. The club was honored with the prestigious 'Best Club of the District' trophy at the 'Satya Darshan' district awards ceremony held in Kasauli. Additionally, the club received 15 other awards and certificates of appreciation for various public welfare projects and service activities. This honor is the result of remarkable social work carried out throughout the year under the leadership of former club president Ritu Gupta. Under her guidance, the club executed numerous service projects focused on women's empowerment, education, health, environmental conservation, and assistance to the needy, all of which were acclaimed at the district level. The club was selected as the district's best due to its proactive approach and dedication to society. Club office-bearers attributed this achievement to the team spirit, dedication, and commitment to service demonstrated by all members. They stated that this honor would inspire them to work for the public good with even greater enthusiasm in the future. Expressing gratitude to District Chairman Pooja Goyal on this occasion, club members affirmed that they would continue to work for the needy sections of society while upholding Inner Wheel's core objectives of friendship, service, and international understanding.

एक टिप्पणी भेजें