HPSCB ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: 17 से 22 जुलाई तक बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित..
सबसे तेज खबर/ नाहन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) के ग्राहकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगर आपका भी इस बैंक में खाता है, तो अपने जरूरी वित्तीय लेनदेन तुरंत निपटा लें, क्योंकि बैंक 17 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक अपने कोर बैंकिंग सॉफ्टवेयर (CBS) में एक बड़ा तकनीकी बदलाव करने जा रहा है। इसी सिलसिले में आज बैंक की त्रिलोकपुर शाखा में शाखा प्रबंधक विशाल तोमर की अध्यक्षता में बीसीसीसी (BCCSC) की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में शाखा प्रबंधक विशाल तोमर ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि बैंक अपने पुराने बैंकिंग सिस्टम को नाबार्ड (NABARD) अंब्रेला प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक फिनाकल (Finacle) प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट करने जा रहा है। इस महा-अपग्रेडेशन के कारण 17 जुलाई 2026 की शाम 5:00 बजे से लेकर 22 जुलाई 2026 की सुबह 10:00 बजे तक बैंक की तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवाएं आंशिक या पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
इस अवधि के दौरान शाखाओं में नकद लेनदेन, एटीएम सेवाएं, यूपीआई (UPI), मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग सहित फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS) पूरी तरह बाधित रहेंगे। बैंक प्रबंधन ने सभी खाताधारकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए 17 जुलाई शाम पांच बजे से पहले ही अपने आवश्यक वित्तीय कार्य निपटा लें। तकनीकी बदलाव के साथ-साथ इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा और बैंकिंग सुरक्षा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। शाखा प्रबंधक ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) की विस्तृत जानकारी दी और पात्र ग्रामीणों को इनका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, भविष्य में किसी भी तरह की बैंकिंग रुकावट से बचने के लिए सभी उपभोक्ताओं से अपने खातों की केवाईसी (KYC) प्रक्रिया समय पर पूरी करने का आग्रह किया गया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनसे अपील की गई कि वे सीबीएस माइग्रेशन की इस सूचना को अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता तक पहुंचाएं ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो।
Important Notice for HPSCB Customers: Banking Services to be Affected from July 17 to July 22...
Sabse Tez Khabar / Nahan
There is crucial news for customers of the Himachal Pradesh State Cooperative Bank Limited (HPSCB). If you hold an account with this bank, please complete any urgent financial transactions immediately, as the bank is set to undergo a major technical upgrade of its Core Banking Software (CBS) from July 17 to July 22, 2026. In this regard, a special meeting of the BCCC (Branch Level Customer Coordination Committee) was held today at the bank's Trilokpur branch, presided over by Branch Manager Vishal Tomar and attended by prominent members of the area. During the meeting, Branch Manager Vishal Tomar officially announced that the bank is migrating its legacy banking system to the modern Finacle platform under the NABARD Umbrella Project. Due to this massive upgrade, all online and offline banking services will remain partially or fully suspended from 5:00 PM on July 17, 2026, until 10:00 AM on July 22, 2026.
During this period, cash transactions at branches, ATM services, UPI, mobile and internet banking, as well as fund transfers (NEFT/RTGS/IMPS), will be completely disrupted. Bank management has appealed to all account holders to complete their essential financial tasks before 5:00 PM on July 17 to avoid inconvenience. Alongside the technical transition, the meeting also featured detailed discussions on social security and banking safety. Welcoming the attendees, the Branch Manager provided detailed information about various public welfare schemes run by the bank—such as the Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) and Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY)—and encouraged eligible villagers to maximize the benefits of these schemes. Additionally, all customers were urged to complete their account KYC (Know Your Customer) formalities on time to prevent any future banking disruptions. At the conclusion of the meeting, all members were thanked and urged to disseminate the information regarding the CBS migration to the general public in their respective areas, ensuring that consumers face no inconvenience.

एक टिप्पणी भेजें