दो महिला कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर SDM कार्यालय के बाहर होगा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन: मजदूर नेता प्रदीप चौहान
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की एक निजी कंपनी में वर्षों से कार्यरत दो महिला कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के विरोध में मजदूर नेता प्रदीप चौहान के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय, पांवटा साहिब के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने बताया कि ममता देवी, जिन्होंने लगभग 15 वर्षों तक तथा पार्वती देवी, जिन्होंने लगभग 5 वर्षों तक कंपनी में अपनी सेवाएं दीं, को बिना निष्पक्ष जांच एवं उचित सुनवाई के नौकरी से हटा दिया गया। इससे दोनों महिलाओं और उनके परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक ईमानदारी से सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार न्यायसंगत नहीं है। यदि किसी प्रकार का विवाद था तो कंपनी को दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए थी। प्रदीप चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाया जाए तथा उन्हें पुनः रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसडीएम कार्यालय के बाहर आयोजित होने वाला धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। धरने के दौरान कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित कंपनी द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी और प्रशासन की होगी।
Peaceful protest to be held outside SDM office demanding justice for two female employees: Labor leader Pradeep Chauhan
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
A peaceful protest will be held outside the SDM office in Paonta Sahib, led by labor leader Pradeep Chauhan, to oppose the termination of two female employees who had been working for years at a private company in Paonta Sahib, Sirmaur district. Labor leader Pradeep Chauhan stated that Mamta Devi (who served the company for approximately 15 years) and Parvati Devi (who served for about 5 years) were dismissed without a fair investigation or a proper hearing. This has created a severe livelihood crisis for both women and their families. He remarked that such treatment of employees who have served honestly for years is unjust. If there was a dispute, the company should have conducted an impartial inquiry after hearing both sides. Pradeep Chauhan has demanded that the administration conduct a fair investigation into the matter, ensure speedy justice for the two women, and reinstate them in their jobs. He clarified that the protest outside the SDM office would be conducted in a completely peaceful and democratic manner. Law and order will be strictly maintained during the protest, and no untoward incidents will be allowed to occur. Labor leader Pradeep Chauhan warned that if appropriate action is not taken by the administration and the concerned company in a timely manner, the agitation will be intensified, and the company and administration will be held solely responsible for the consequences.

एक टिप्पणी भेजें