रुद्रप्रयाग में अलकनंदा चेतावनी स्तर पर, प्रशासन अलर्ट; 12 सड़कें बंद
सबसे तेज खबर/उत्तराखंड
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच अलकनंदा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी किनारों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे अलकनंदा का जलस्तर 626.00 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित चेतावनी स्तर के बराबर है। प्रशासन ने अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान रुद्रप्रयाग तहसील में 4.00 मिमी, ऊखीमठ में 12.50 मिमी और जखोली में 25.00 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं मंदाकिनी नदी का जलस्तर 624.70 मीटर, गंगानगर में 800.20 मीटर और गौरीकुंड में 1973.80 मीटर दर्ज किया गया, जो फिलहाल अपने-अपने चेतावनी स्तर से नीचे हैं।बारिश के असर से जिले में यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल कोई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद नहीं है, लेकिन एक राज्य मार्ग, चार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कें, छह पीएमजीएसवाई सड़कें और एक एनपीसीसी मार्ग अवरुद्ध है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं और किसी भी दुर्घटना, भूस्खलन या सड़क अवरुद्ध होने की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने को कहा है।
Alaknanda at warning level in Rudraprayag; administration on alert; 12 roads closed
Sabse Tez Khabar / Uttarakhand
Amidst continuous rainfall in Uttarakhand's Rudraprayag district, the water level of the Alaknanda River has reached the warning mark. The district administration has urged people to stay away from riverbanks and vulnerable areas. According to the District Emergency Operation Centre, the Alaknanda's water level was recorded at 626.00 meters at 7:00 AM on Monday, matching the designated warning level. The administration has advised people to remain vigilant and avoid going near the river unnecessarily. Over the past 24 hours, rainfall of 4.00 mm in Rudraprayag Tehsil, 12.50 mm in Ukhimath, and 25.00 mm in Jakholi was recorded. The Meteorological Department forecasts a minimum temperature of 23°C and a maximum of 29°C for the district. Meanwhile, water levels were recorded at 624.70 meters for the Mandakini River, 800.20 meters at Ganganagar, and 1973.80 meters at Gaurikund; these levels are currently below their respective warning marks. Traffic in the district has also been affected by the rain. According to the administration, no national highways are currently closed, but one state highway, four Public Works Department (PWD) roads, six PMGSY roads, and one NPCC route are blocked. The district administration has instructed all departments to remain fully prepared for disaster management and to immediately report any accidents, landslides, or road blockages to the District Emergency Operation Centre.

إرسال تعليق