Top News

हरित हिमाचल की ओर बड़ा कदम, ऊना से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू



हरित हिमाचल की ओर बड़ा कदम, ऊना से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू

सबसे तेज खबर/ऊना


हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक और अहम पहल करते हुए सोमवार को ऊना से इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आईएसबीटी ऊना से पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, एचआरटीसी के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ऊना डिपो से 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है, जबकि जिले के लिए कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इन बसों के निर्बाध संचालन के लिए आईएसबीटी ऊना और रामपुर स्थित एचआरटीसी कार्यशाला में दो-दो आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा हरोली, अम्ब और दुलैहड़ में भी एक-एक चार्जिंग पॉइंट बनाया गया है, जिससे चार्जिंग संबंधी किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एचआरटीसी को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। परिचालन लागत कम करने के लिए टायर रिट्रीडिंग की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार प्रदेश में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देगा तथा हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



A Major Step Towards a Green Himachal: Electric Bus Service Launched from Una

Sabse Tez Khabar / Una


Taking another significant step towards making the state green and pollution-free, the Himachal Pradesh government launched an electric bus service from Una on Monday. Deputy Chief Minister and Transport Minister Mukesh Agnihotri flagged off the first electric bus from ISBT Una, sending it on its way to the Dera Baba Rudranand Ashram. Former MLA Satpal Singh Raizada, HRTC officials, and other dignitaries were present on the occasion. Agnihotri stated that the government is continuously working to make public transport modern, safe, and eco-friendly. He informed that operations for 15 electric buses have currently commenced from the Una depot, while a total of 50 electric buses have been allocated for the district. To ensure the seamless operation of these buses, two modern charging stations each have been set up at ISBT Una and the HRTC workshop in Rampur. Additionally, charging points have been established at Haroli, Amb, and Dulehar to prevent any charging-related issues. The Deputy Chief Minister added that the government is also working to make the HRTC self-reliant and technologically empowered. A tender process for tire retreading has been initiated to reduce operational costs. He expressed confidence that the expansion of electric bus services would give a new direction to the state's clean and sustainable transport system and play a pivotal role in realizing the goal of making Himachal a green state.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume