Top News

हिमाचल के निरमंड में भीषण लैंडस्लाइड, 200 मीटर सड़क हुई गायब, भूस्खलन की डरावनी वीडियो आई सामने

                

हिमाचल के निरमंड में भीषण लैंडस्लाइड, 200 मीटर सड़क हुई गायब, भूस्खलन की डरावनी वीडियो आई सामने

सबसे तेज खबर/कुल्लू।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में सोमवार सुबह अचानक भीषण भूस्खलन होने से बागीपुल-जाओं सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। खास बात यह रही कि घटना के समय बारिश नहीं हो रही थी। भूस्खलन इतना जोरदार था कि करीब 200 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गायब हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भूस्खलन की भयावह स्थिति दिखाई दे रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बागीपुल के पास सुबह करीब 10:12 बजे भूस्खलन हुआ। सड़क बंद होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और स्थानीय लोगों तथा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग निरमंड के जेई दीप शर्मा ने भी घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद कुल्लू पुलिस कंट्रोल रूम, पीडब्ल्यूडी एसडीओ आनी, जेई निरमंड और एक्सईएन आनी को सूचना दी गई। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क से मलबा हटाने और मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग को पूरी तरह खोलने में समय लग सकता है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Massive Landslide in Nirmand, Himachal: 200-Meter Stretch of Road Vanishes; Terrifying Video Surfaces

Sabse Tez Khabar / Kullu


A massive landslide struck the Nirmand subdivision of Himachal Pradesh's Kullu district on Monday morning, blocking the Bagipul-Jaon road. Notably, it was not raining at the time of the incident. The landslide was so intense that a stretch of road measuring approximately 200 meters was completely destroyed and washed away. A video of the incident has also surfaced, revealing the terrifying scale of the landslide. According to the District Disaster Management Authority, the landslide occurred near Bagipul at approximately 10:12 AM. The road closure disrupted vehicular movement, causing inconvenience to locals and travelers. Deep Sharma, a Junior Engineer (JE) with the Public Works Department (PWD) in Nirmand, reported the incident to higher authorities. Subsequently, the Kullu Police Control Room, the PWD SDO (Ani), the JE (Nirmand), and the XEN (Ani) were informed. The PWD has initiated operations to clear the debris and restore the route for traffic. However, given that a 200-meter section of the road has been destroyed, it may take some time to fully reopen the route. The administration and relevant departments are monitoring the situation, and efforts are underway to restore traffic as soon as possible.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume