BJP की नई राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल, स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी
सबसे तेज खबर/भारत
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में 12 महिलाओं को जगह दी गई है और पार्टी ने जातीय व सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों और जनजातियों को प्रतिनिधित्व दिया है। वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी और राम माधव की पार्टी संगठन में वापसी हुई है। स्मृति ईरानी को आठ राष्ट्रीय महासचिवों में एकमात्र महिला महासचिव बनाया गया है, जबकि राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अनिल बलूनी को मीडिया प्रभारी के पद पर बरकरार रखा गया है। पार्टी ने आठ राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति की है, जिनमें विनोद तावड़े और सुनील बंसल को फिर से जिम्मेदारी मिली है। इनके अलावा हरिश द्विवेदी, सतीश पूनिया, मध्य प्रदेश के ओबीसी नेता गजेंद्र पटेल और संजय भाटिया को भी महासचिव बनाया गया है।
पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत चुनावी राज्यों पर विशेष फोकस किया गया है। बुलंदशहर से तीन बार के सांसद भोला सिंह और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार समेत 16 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं अरुण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल और दुश्यंत गौतम जैसे नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। नितिन नबीन को 20 जनवरी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बिहार से पांच बार विधायक रह चुके नबीन के अध्यक्ष बनने को पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव की शुरुआत के तौर पर देखा गया था। नई राष्ट्रीय टीम में युवा नेताओं के साथ अनुभवी चेहरों को शामिल कर बीजेपी ने संगठन को आगामी चुनावों के लिए नए सिरे से तैयार करने का संकेत दिया है।
Major Reshuffle in BJP's New National Team; Smriti Irani and Ram Madhav Return
Sabse Tez Khabar/India
The Bharatiya Janata Party (BJP) has announced its new national team under the leadership of National President Nitin Nabin. Twelve women have been included in the new team, and the party has ensured representation for various social groups and tribes, keeping caste and social equations in mind. Senior leaders Smriti Irani and Ram Madhav have returned to the party organization. Smriti Irani has been appointed as the only female General Secretary among the eight National General Secretaries, while Ram Madhav has been entrusted with the responsibility of National Vice President. Former Tripura Chief Minister Biplab Deb has been appointed as a National General Secretary in the new team. Union Minister Piyush Goyal has been named National Treasurer, while Anil Baluni has been retained as the Media In-charge. The party has appointed eight National General Secretaries; among them, Vinod Tawde and Sunil Bansal have retained their responsibilities. Additionally, Harish Dwivedi, Satish Poonia, Madhya Pradesh OBC leader Gajendra Patel, and Sanjay Bhatia have also been appointed as General Secretaries.
The party has made several significant organizational changes with an eye on the upcoming assembly elections. Special focus has been placed on states heading to the polls, including Uttar Pradesh and Punjab. Sixteen leaders, including three-time MP from Bulandshahr Bhola Singh and Rajya Sabha MP from Madhya Pradesh Kavita Patidar, have been appointed as National Secretaries. Meanwhile, leaders such as Arun Singh, Radha Mohan Das Agarwal, and Dushyant Gautam have been relieved of their responsibilities as National General Secretaries. Nitin Nabin was appointed BJP National President on January 20. Nabin, a five-time MLA from Bihar, taking over as president was viewed as the beginning of a generational shift within the party. By including both young leaders and experienced faces in the new national team, the BJP has signaled its intent to gear up the organization for the upcoming elections.

एक टिप्पणी भेजें