Top News

कल पांवटा साहिब में आयोजित होगी तिब्बती समुदाय की शांतिपूर्ण विरोध रैली: शहीद लोबसा रांगजेन को दी जाएगी श्रद्धांजलि...

कल पांवटा साहिब में आयोजित होगी तिब्बती समुदाय की शांतिपूर्ण विरोध रैली: शहीद लोबसा रांगजेन को दी जाएगी श्रद्धांजलि..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब,
 
 रीजनल तिब्बतन यूथ कांग्रेस (RTYC) तथा रीजनल तिब्बतन विमेंस एसोसिएशन (RTWA), पांवटा साहिब एवं पुरुवाला के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 3 अगस्त को पांवटा साहिब में एक शांतिपूर्ण विरोध रैली आयोजित की जाएगी। रैली का उद्देश्य शहीद लोबसा रांगजेन को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा चीन के कथित "जातीय एकता कानून" के प्रति विरोध दर्ज कराना है।

आयोजकों के अनुसार, लोबसा रांगजेन ने 2 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर आत्मदाह कर तिब्बती समुदाय के संघर्ष और उनकी पीड़ा की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया था। इसी संदर्भ में आयोजित यह रैली तिब्बती पहचान, भाषा, संस्कृति और धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण के समर्थन का संदेश भी देगी। रैली सोमवार सुबह 10 बजे भूपुर (एनएच-72) से शुरू होकर वाई-प्वाइंट, पांवटा साहिब बस स्टैंड होते हुए एसडीएम कार्यालय के समीप एमसी ग्राउंड में समाप्त होगी।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद लोबसा रांगजेन की स्मृति को नमन करते हुए शांति, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति समर्थन व्यक्त करना है। साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से रैली के व्यापक कवरेज की अपील भी की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume