Top News

पांवटा साहिब की बेटी डॉ. सना खान का अमेरिका में चयन: कैंसर रिसर्च में करेंगी मास्टर्स...

पांवटा की बेटी डॉ. सना खान का अमेरिका में चयन, कैंसर रिसर्च में करेंगी मास्टर्स

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


पांवटा साहिब की होनहार बेटी डॉ. सना खान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिष्ठित खान परिवार की बेटी डॉ. सना खान का अमेरिका के अटलांटा स्थित विश्व प्रसिद्ध एमोरी विश्वविद्यालय में कैंसर रिसर्च में मास्टर्स के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पांवटा साहिब क्षेत्र में खुशी की लहर है। डॉ. सना खान, शाहबाज खान की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांवटा साहिब से प्राप्त करने के बाद मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल की। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के क्षेत्र में शोध कर मानवता की सेवा करने का उनका सपना अब नई दिशा लेने जा रहा है। परिजनों के अनुसार डॉ. सना बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी, जिज्ञासु और मेहनती रही हैं। उन्होंने अपनी लगन और कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दीं।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने डॉ. सना की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब की बेटी का अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में कैंसर रिसर्च के लिए चयन युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। डॉ. सना के पिता शाहबाज खान ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की कृपा और बेटी की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी देशवासियों से दुआ करने की अपील की कि डॉ. सना अपने शोध में सफल हों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।परिवार ने डॉ. सना को शुभकामनाएं देने वाले सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि वह अपने नए सफर में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगी।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume