Top News

शिलाई कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ..

 



शिलाई कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ..


सबसे तेज खबर/शिलाई


 राज्य स्तरीय एंटी-चिट्टा एवं एंटी-ड्रग/एंटी-टोबैको अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय शिलाई में विद्यार्थियों को नशे और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल शर्मा के प्रतिनिधित्व एवं मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान एंटी-ड्रग एवं एंटी-टोबैको सेल की समन्वयक प्रो. रंजना चौहान ने विद्यार्थियों को चिट्टा, नशीले पदार्थों और तंबाकू के स्वास्थ्य एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा एवं तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित कर विद्यार्थियों को नशे के गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा और NCC कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रामलाल ठाकुर भी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।


Anti-Drug Awareness Program at Shillai College; Students Take Pledge Against Substance Abuse...

Sabse Tez Khabar/Shillai


An awareness program was organized at Government College, Shillai, as part of the state-level anti-chitta (synthetic drug), anti-drug, and anti-tobacco campaign, aiming to educate students about the adverse effects of substance abuse and tobacco use. The event commenced under the guidance and leadership of Acting Principal Gopal Sharma. During the program, Prof. Ranjana Chauhan, Coordinator of the Anti-Drug and Anti-Tobacco Cell, informed students about the health and social consequences associated with 'chitta', narcotics, and tobacco. She urged the students to stay away from substance abuse themselves and to play an active role in making society drug-free. A pledge against drugs and tobacco was administered to the students. Additionally, a short documentary highlighting the harmful effects of substance abuse was screened to raise awareness about the serious consequences involved. NSS Program Officer Prof. Yashpal Sharma and NCC Program Officer Prof. Ramlal Thakur were also present and contributed to the successful organization of the event. The program aimed to foster awareness against substance abuse, a sense of social responsibility, and a positive mindset towards a healthy lifestyle among the students.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume