Top News

विश्व हाथी दिवस पर वन विभाग ने चलाया पौधारोपण अभियान: हाथी कॉरिडोर घोषित करने की घोषणा..

 



विश्व हाथी दिवस पर वन विभाग ने चलाया पौधारोपण अभियान: हाथी कॉरिडोर घोषित करने की घोषणा..


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब, 


 विश्व हाथी दिवस 2026 के अवसर पर पांवटा साहिब वन मंडल की ओर से माजरा रेंज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पांवटा साहिब के डीएफओ वेद प्रकाश ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान अर्जुन, हरड़, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। विधायक ने कहा कि माजरा क्षेत्र में पिछले करीब चार वर्षों से लगातार 10 से 15 हाथियों की सक्रिय मौजूदगी देखी जा रही है। इसे देखते हुए क्षेत्र को हाथी कॉरिडोर घोषित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट एलिफेंट के तहत संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। विधायक ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता को भी महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा माजरा और गिरीनगर रेंज के स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



Forest Department Launches Tree Plantation Drive on World Elephant Day; Announcement Made to Declare Elephant Corridor...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib,


A special event was organized by the Paonta Sahib Forest Division in the Majra Range to mark World Elephant Day. Nahan MLA Ajay Solanki attended the event as the chief guest. Paonta Sahib DFO Ved Prakash welcomed the MLA. During the event, MLA Ajay Solanki participated in a tree plantation drive, planting saplings of various species, including Arjun, Harad, and Jamun. The MLA noted that the active presence of a herd of 10 to 15 elephants has been consistently observed in the Majra area over the past four years. In light of this, necessary steps will be taken to declare the area an elephant corridor, thereby enabling the receipt of adequate financial assistance for conservation and management under the Central Government's 'Project Elephant'. Highlighting the importance of wildlife conservation, the MLA stated that maintaining a balance between humans and wildlife is the need of the hour. He also emphasized the role of youth in nation-building and the significance of national unity. In addition to Forest Department officials and staff, local residents from the Majra and Girinagar ranges were present at the event. The program conveyed messages regarding awareness of wildlife conservation and the protection of the environment.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume