CSK के अगले कोच बन सकते हैं Eoin Morgan, अश्विन ने दिया बड़ा संकेत; धोनी की भूमिका भी होगी अहम
सबसे तेज खबर /नई दिल्ली
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के अगले हेड कोच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने संकेत दिया है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ईयोन मोर्गन टीम के अगले कोच की दौड़ में मजबूत दावेदार हो सकते हैं। CSK और लंबे समय से टीम के साथ जुड़े रहे स्टीफन फ्लेमिंग का हाल ही में अलगाव हुआ है, जिसके बाद फ्रेंचाइजी नए कोच की तलाश में है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि ईयोन मोर्गन CSK से जुड़ सकते हैं और उनका नाम चर्चा में काफी मजबूती से चल रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी यह तय नहीं है कि मोर्गन इसी साल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे या बाद में जुड़ेंगे। अश्विन के मुताबिक, एक संभावना यह है कि कोई अन्य व्यक्ति आगामी मिनी ऑक्शन में टीम तैयार करे और मोर्गन बाद में कोच की भूमिका संभालें। मोर्गन के पास अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हेड कोच के तौर पर काम करने का अनुभव नहीं है, लेकिन इंग्लैंड को 2019 में पहली बार 50 ओवर का विश्व कप जिताने वाले कप्तान के रूप में उनकी रणनीतिक समझ को काफी सम्मान मिलता है। अश्विन ने एमएस धोनी की भूमिका को भी अहम बताया। उनका मानना है कि अगले एक साल तक धोनी के नेतृत्व और अनुभव से टीम को कोचिंग बदलाव तथा आगामी मेगा ऑक्शन की तैयारी के दौरान दिशा मिल सकती है। हालांकि, मोर्गन की नियुक्ति को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है
Eoin Morgan Could Become CSK's Next Coach; Ashwin Drops Major Hint; Dhoni's Role Also Crucial
Sabse Tez Khabar/ New Delhi
New Delhi: Speculation regarding Chennai Super Kings' (CSK) next head coach has intensified. Former Indian all-rounder Ravichandran Ashwin has hinted that former England captain Eoin Morgan could be a strong contender for the role. CSK recently parted ways with long-serving coach Stephen Fleming, and the franchise is now on the lookout for a successor. Speaking on his YouTube channel, Ashwin mentioned that he feels Eoin Morgan could join CSK, noting that his name is being strongly discussed. However, he clarified that it is not yet certain whether Morgan would take charge this year or join at a later date. According to Ashwin, one possibility is that someone else could build the squad for the upcoming mini-auction, with Morgan stepping into the coaching role later. While Morgan lacks experience as a head coach in international or franchise cricket, he is highly respected for his strategic acumen, having captained England to their maiden 50-over World Cup victory in 2019. Ashwin also highlighted the significance of MS Dhoni's role, believing that Dhoni's leadership and experience could provide direction to the team over the next year as they navigate the coaching transition and prepare for the upcoming mega-auction. An official announcement regarding Morgan's appointment, however, is still awaited.

एक टिप्पणी भेजें