Top News

Paonta Sahib: प्रो. संतोष कुमार की 13वी पुण्यतिथि पर राजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन..

Paonta Sahib: प्रो. संतोष कुमार की 13वी पुण्यतिथि पर राजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

सोशल एग्रीकल्चर रिसर्जेंस ऑफ सिरमौर (एस.ए.आर.एस.) संस्था की ओर से गिरिपार क्षेत्र के आंझ भोज के प्रमुख केंद्र राजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम में डॉ. आशिमा , डॉ. अंकिता, पीआरओ रामलाल शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
शिविर के दौरान 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। एस.ए.आर.एस. संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गतवाल और सचिव राजेश कुमार ने बताया कि संस्था की स्थापना वर्ष 2006 में प्रोफेसर संतोष कुमार द्वारा की गई थी। स्थापना के बाद से संस्था लगातार विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान देती आ रही है। इसी कड़ी में उनकी 13वी पुण्यतिथि पर राजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, ताकि क्षेत्र के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। संस्था पदाधिकारियों ने भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।




Paonta Sahib: Free health check-up camp organized in Rajpur on Prof. Santosh Kumar's 13th death anniversary...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib (Neelam Thakur)

A free health check-up camp was organized by the 'Social Agriculture Resurgence of Sirmour' (SARS) organization in Rajpur, a key center in the Anjh Bhoj area of ​​Giripar. A team of specialist doctors from JC Juneja Hospital, Surajpur, examined the health of the attendees. The team included Dr. Ashima, Dr. Ankita, PRO Ramlal Sharma, and other healthcare personnel.
More than 100 people underwent health check-ups during the camp. Following the examinations, the hospital provided free medicines to needy patients. Appreciating the organization's initiative, local residents remarked that such health camps in rural areas prove highly beneficial for those in need. SARS President Kuldeep Gatwal and Secretary Rajesh Kumar stated that the organization was founded by Professor Santosh Kumar in 2006. Since its inception, the organization has consistently contributed to various social causes. As part of this ongoing commitment, the free health check-up camp was organized in Rajpur on his 13th death anniversary to ensure that local residents could access healthcare services right at their doorstep. Office bearers of the organization pledged to continue their work for social welfare and the public interest in the future.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume