राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
सबसे तेज खबर/ऊना:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने मंगलवार को ऊना स्थित आरएसएस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति का पोस्टर फूंककर विरोध जताया। अखिल अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड में जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित तौर पर शुद्धिकरण करवाया गया, जिसे उन्होंने जातिवादी सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों और मुद्दों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Youth Congress Protests Against FIR Filed Against Rahul Gandhi
Sabse Tez Khabar/Una:
Protesting against the FIR registered against Congress leader Rahul Gandhi, the District Youth Congress staged a demonstration on Tuesday by laying siege to the RSS office in Una. State Youth Congress Working President Akhil Agnihotri also participated in the protest, which was led by District Youth Congress President Prashant Rai. Raising slogans against the Central and Uttarakhand governments, the activists questioned the ideology of the BJP and the RSS. During the protest, the activists expressed their dissent by burning a poster of the *Manusmriti*. Akhil Agnihotri alleged that the venue of Congress President Mallikarjun Kharge's public meeting in Uttarakhand was allegedly subjected to a "purification" ritual, a move he described as a symbol of casteist mentality. He stated that the Congress would continue to raise its voice in defense of social equality, the Constitution, and democratic values. Youth Congress leaders warned that the agitation would be intensified in the coming days if a positive stance was not adopted regarding their demands and issues.

إرسال تعليق