Top News

दिवाली पर बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

 

दिवाली पर बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

सबसे तेज खबर/ कांगड़ा

दिवाली के त्योहार को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की है। त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने और हुड़दंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी, ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दिवाली के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर और बैजनाथ जैसे प्रमुख शहरी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारी भी अपनी टीमों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करेंगे और स्थिति पर नजर रखेंगे। त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस का ध्यान यातायात व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने पर रहेगा। पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा सकेगी। एसपी ने बताया कि पटाखों की बिक्री और उन्हें चलाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों से नियमों का पालन करने और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दिवाली के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Increased Police Presence in Markets During Diwali; Patrols to Continue Until Midnight

Sabse Tez Khabar/Kangra,


In view of the Diwali festival, the Kangra Police has made preparations to strengthen security arrangements across the district. To manage the expected surge in crowds and prevent any unruly behavior in the markets during the festivities, additional police personnel will be deployed in key market areas. Police teams will conduct patrols from the evening until midnight to ensure a safe environment for the public. Kangra SP Kulbhushan Verma stated that a special security plan has been devised for the Diwali period. Additional police forces will be stationed in major urban centers, including Dharamshala, Kangra, Palampur, and Baijnath. Police officers, accompanied by their respective teams, will patrol various areas and monitor the situation closely. With a large number of people expected to visit the markets for Diwali shopping, the police will focus on managing traffic, controlling crowds, and preventing any form of disorder. An increased police presence will also help in keeping a close watch on anti-social elements. The SP noted that the district administration has issued specific guidelines regarding the sale and bursting of firecrackers. The public is urged to adhere to these rules and celebrate the festival peacefully. The police have made it clear that strict action, in accordance with the law, will be taken against anyone who disrupts law and order during Diwali.


Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume