नशा तस्कर की 48.30 लाख की संपत्ति जब्त, दो मंजिला मकान भी कार्रवाई के दायरे में
सबसे तेज खबर/हिमाचल
। हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नूरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल निवासी नशा तस्करी के आरोपी शमशेर सिंह की करीब 48 लाख 30 हजार 997 रुपये की संपत्ति जब्त की है। जब्त संपत्ति में गांव चन्नी, तहसील इंदौरा स्थित उसका दो मंजिला आवासीय मकान भी शामिल है, जिसकी कीमत 45 लाख 90 हजार 557 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित 2 लाख 40 हजार 440 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, नई दिल्ली की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश पारित किया गया था। इसी के तहत पुलिस थाना डमटाल की टीम ने 29 अक्टूबर को आरोपी शमशेर सिंह निवासी वार्ड नंबर-9 डमटाल को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-यू के तहत आदेश तामील करवाया। आदेश में जब्त संपत्ति का कब्जा संबंधित विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में आदेश का पालन नहीं करने पर कानून के अनुसार संपत्ति का कब्जा प्राप्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस का एंटी चिट्टा अभियान लगातार जारी है। इसके तहत नशा तस्करों की गिरफ्तारी और नशीले पदार्थों की बरामदगी के साथ-साथ उनके अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।
Drug Trafficker’s Assets Worth ₹48.30 Lakh Seized; Two-Storey House Also Included in Action
Sabse Tez Khabar/Himachal
In a major crackdown against the illegal drug trade in Himachal Pradesh, the Nurpur Police have seized assets worth approximately ₹48,30,997 belonging to Shamsher Singh, a resident of Damtal accused of drug trafficking. The seized assets include a two-storey residential house located in Channi village (Tehsil Indora), valued at ₹45,90,557. Additionally, cash amounting to ₹2,40,440—believed to be proceeds from the illegal drug trade—has also been confiscated. According to the police, an order regarding this was issued by the Competent Authority and Administrator, New Delhi, on October 22, 2024. Acting on this, a team from the Damtal Police Station served the order to the accused, Shamsher Singh (a resident of Ward No. 9, Damtal), on October 29, under Section 68-U of the NDPS Act. The order mandates the handover of the seized assets to the relevant department. Failure to comply with the order within the stipulated timeframe may result in further legal action to secure possession of the properties. ASP Nurpur, Dharmchand Verma, stated that the police’s ‘Anti-Chitta’ (anti-synthetic drug) campaign is ongoing. As part of this initiative, the police are not only arresting drug traffickers and seizing narcotics but are also identifying and confiscating assets acquired through such illicit activities. He emphasized that strict action will continue against those involved in the drug trade, and any assets amassed through illegal means will be brought under the purview of the law.

एक टिप्पणी भेजें