शिलाई कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर, 76 विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उठाया लाभ...
सबसे तेज खबर/शिलाई
राजकीय महाविद्यालय शिलाई में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 76 विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में शिलाई अस्पताल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कृपा राम के नेतृत्व में प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच के साथ एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का पता लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाने का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने शिलाई अस्पताल की स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के हित में इस प्रकार की जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
Health Check-up Camp at Shillai College; 76 Students and Staff Members Benefit...
Sabse Tez Khabar / Shillai
A free health check-up camp was organized at Government College, Shillai, with the aim of raising health awareness among students and staff members. Held under the joint auspices of the National Service Scheme (NSS), Red Ribbon Club, and National Cadet Corps (NCC)—and guided by Acting Principal Gopal Bhardwaj—the camp saw a total of 76 students and staff members undergo health screenings. A health department team from Shillai Hospital, led by Kripa Ram, conducted the examinations. Facilities for blood pressure and blood sugar testing, as well as X-ray services, were provided during the event. The primary objective of the camp was to sensitize students and staff to the importance of regular health check-ups and to encourage the early detection of health issues. Commending the initiative, Acting Principal Gopal Bhardwaj remarked that physical and mental well-being are crucial for the holistic development of students. He noted that such health camps not only raise awareness but also inspire people to adopt a healthy lifestyle. Through this camp, participants were encouraged to remain vigilant about their health and undergo regular check-ups. The college administration expressed its gratitude to the health team from Shillai Hospital and pledged to organize similar public welfare activities for the benefit of students and staff in the future.

एक टिप्पणी भेजें