Top News

सरकारी स्कूल की जरूरत पूरी करने के लिए युवा व्यवसायी ने बढ़ाया मदद का हाथ: कंवर ठाकुर और साथियों ने जामनीवाला स्कूल को भेंट किया कंप्यूटर-प्रिंटर

सरकारी स्कूल की जरूरत पूरी करने के लिए युवा व्यवसायी ने बढ़ाया मदद का हाथ: कंवर ठाकुर और साथियों ने जामनीवाला स्कूल को भेंट किया कंप्यूटर-प्रिंटर...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

 समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी कंवर ठाकुर और उनके सहयोगियों ने राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला जामनीवाला को एक कंप्यूटर और एक प्रिंटर भेंट किया। शिक्षा खंड पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले इस विद्यालय को कंप्यूटर एवं प्रिंटर मिलने से विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक एवं कार्यालय संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर कंवर ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाजसेवा और दान-पुण्य के कार्य करते रहना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिल सके। उन्होंने बताया कि वह हर वर्ष अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों, सरकारी स्कूलों और कार्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खर्च करते हैं। भविष्य में भी वह इस नेक पहल को जारी रखेंगे। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के केंद्रीय मुख्य शिक्षक चन्द्रमणि शर्मा ने स्कूल परिवार की ओर से कंवर ठाकुर एवं उनके साथ पहुंचे सभी सहयोगियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समाज के लोगों का इस तरह आगे आना सराहनीय पहल है। इससे विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इस मौके पर शिवा माइन एंड मिनरल कमरऊ के मालिक कंवर ठाकुर के साथ पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रताप ठाकुर, व्यवसायी एवं ट्रांसपोर्टर कपिल ठाकुर, माइन ऑनर वीरेंद्र ठाकुर, व्यवसायी सूरज पुंडीर सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। वहीं विद्यालय की ओर से मुख्य शिक्षक सुमेर चंद, जेबीटी बलवीर सिंह, जेबीटी रोबिन कुमार, जेबीटी पूनम गौतम, जेबीटी रिंकू तथा हरीश कुमार (पीटीएमटीडब्ल्यू) उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume