Top News

Shillai: NSS शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने सीखा राजयोग, निकाली नशा विरोधी रैली...

 


Shillai: NSS शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने सीखा राजयोग, निकाली नशा विरोधी रैली...

सबसे तेज खबर/शिलाई


राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एक एवं दो के सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने योग, ध्यान, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी यशपाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा। दिन की शुरुआत योगाभ्यास और प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद स्वयंसेवक मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेंटर शिलाई पहुंचे। यहां केंद्र की प्रमुख ब्रह्माकुमारी राखी दीदी ने स्वयंसेवकों को मेडिटेशन, राजयोग और आध्यात्मिकता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने मन को शांत रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई की NSS इकाई के साथ मिलकर शिलाई बाजार में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया। इस दौरान शिलाई के उपमंडल अधिकारी जसवाल ने भी रैली में सक्रिय रूप से भाग लेकर अभियान का समर्थन किया। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की। इसके पश्चात टोली चालदा महासू महाराज के दर्शन और सामुदायिक सेवा के उद्देश्य से पशमी गांव पहुंची। यहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को भोजन परोसने में ग्रामीणों का सहयोग किया तथा मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। दिन के अंतिम चरण में स्वयंसेवकों ने शिलाई बाजार में प्लास्टिक बैग के बढ़ते इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ‘से नो टू प्लास्टिक बैग्स’ के नारे लगाकर लोगों से प्लास्टिक बैग का उपयोग कम करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की गई। शिविर के पांचवें दिन की इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

Shillai: On the fifth day of the NSS camp, volunteers learn Rajyoga and hold an anti-drug rally...


Sabse Tez Khabar/Shillai


On the fifth day of the seven-day annual special camp organized by the National Service Scheme (NSS) units I and II of Government College, Shillai, volunteers participated in various programs focused on yoga, meditation, social awareness, and community service. Held under the guidance of Acting Principal Gopal Bhardwaj and the leadership of Programme Officer Yashpal Sharma, these activities aimed to foster a sense of social responsibility and a spirit of service among the youth. The day began with yoga practice and a prayer assembly. Subsequently, the volunteers visited the Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya center in Shillai to learn about meditation and spiritual wisdom. There, the center’s head, Brahma Kumari Rakhi Didi, educated the volunteers on the importance of meditation, Rajyoga, and spirituality. She also offered practical tips for keeping the mind calm and cultivating positive thinking. Following this, the volunteers—in collaboration with the NSS unit of the Government Senior Secondary School, Shillai—organized an anti-drug awareness rally through the Shillai market. The rally served to inform the public about the harmful effects of substance abuse and promoted the vision of a drug-free society. Sub-Divisional Officer (SDO) Jaswal also actively participated in the rally, extending his support to the campaign. In the second session, the volunteers conducted a cleanliness drive at the Community Health Center, Shillai. Later, the group visited Pashmi village to pay respects at the temple of deity Chalda Mahasu Maharaj and engage in community service; they assisted villagers in serving food to devotees who had arrived from far-flung areas and promoted cleanliness by tidying up the temple premises. In the final part of the day, the volunteers held an awareness rally in the Shillai market to address the increasing use of plastic bags. Chanting slogans like "Say No to Plastic Bags," they urged the public to reduce their reliance on plastic bags and contribute to environmental conservation. Through these activities on the fifth day of the camp, the volunteers demonstrated their commitment to spiritual growth, as well as to de-addiction, cleanliness, environmental conservation, and social service.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume