नाहन अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा के विरोध में 15 नवंबर को भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन : डॉ. बिंदल
सबसे तेज़ खबर/नाहन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की लगातार बिगड़ती स्थिति बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन अस्पताल का रेडियोलॉजी विभाग बंद पड़ा है और अस्पताल की छतें टपक रही हैं, जिसके कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का आलम यह है कि मरीजों को लगातार नाहन से बाहर रेफर किया जा रहा है। आखिर नाहन की जनता को अपने ही शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? अस्पताल की इस स्थिति से लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इसी जनआक्रोश को आवाज देने के लिए भारतीय जनता पार्टी 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे शहीद स्मारक स्थल, नाहन से विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अस्पताल की बिगड़ती स्थिति को सुधारने के लिए सरकार, प्रशासन और स्थानीय कांग्रेस नेताओं को आगाह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए और अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को सुधारना सरकार की जिम्मेदारी है।
BJP to Stage Protest on November 15 Against the Deplorable State of Nahan Hospital and Medical College: Dr. Bindal
Sabse Tez Khabar/Nahan
BJP State President Dr. Rajiv Bindal has stated that the continuously deteriorating condition of the Nahan Medical College and Hospital is a matter of grave concern. Under the tenure of the Congress government, the hospital’s radiology department remains non-functional, and the ceilings are leaking, causing significant hardship for patients. Dr. Bindal noted that the state of healthcare facilities at the hospital is so poor that patients are frequently being referred elsewhere. Why are the residents of Nahan unable to access quality healthcare in their own city? There is widespread public outrage regarding the hospital's condition. He announced that, in order to give voice to this public discontent, the Bharatiya Janata Party will hold a protest on November 15, starting at 10:00 AM from the Martyrs' Memorial (Shaheed Smarak) in Nahan. Dr. Bindal explained that this protest serves as a warning to the government, the administration, and local Congress leaders to address and rectify the worsening situation at the hospital. He emphasized that the people of Nahan deserve better healthcare facilities, and it is the government's responsibility to improve the hospital's dilapidated system.

एक टिप्पणी भेजें