Top News

कांगड़ा में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 6.25 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

 

कांगड़ा में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 6.25 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

सबसे तेज खबर/धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध कमाई पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस अब तक नशे के कारोबार से अर्जित करीब 6 करोड़ 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। इनमें से लगभग 6 करोड़ रुपये की संपत्ति को सक्षम प्राधिकारी से आधिकारिक पुष्टि भी मिल चुकी है। इसके अलावा चालू वर्ष में एनडीपीएस एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने अक्टूबर माह की अपराध समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी साझा की। एसपी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कदम उठाए जा रहे हैं। इस कानून के तहत कुल 32 मामले सरकार को अनुमति और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजे गए थे। इनमें से 23 मामलों में हिरासत की पुष्टि हो चुकी है और संबंधित आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि शेष मामले सरकार के विचाराधीन हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए कानूनी कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है।

पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए वित्तीय जांच पर भी विशेष ध्यान दिया है। अब तक नौ मामलों में अवैध संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें से सात मामलों को सक्षम प्राधिकारी की पुष्टि मिल चुकी है। एसपी ने एक विशेष मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर पुलिस थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 109 के तहत जवाली निवासी शम्मी कपूर की 28 लाख 93 हजार 800 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई थी। नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने इस फ्रीजिंग आदेश की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि नशे से अर्जित उनकी अवैध कमाई और संपत्ति को भी जब्त करना है। उन्होंने जांच अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने तथा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस की इस वित्तीय कार्रवाई से नशा तस्करी में शामिल लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ने की उम्मीद है।

Major Crackdown on Drug Traffickers in Kangra: Illegal Assets Worth ₹6.25 Crore Attached

Sabse Tez Khabar/Dharamshala.


In a significant move against drug traffickers in Himachal Pradesh’s Kangra district, the police have tightened their grip on the proceeds of illicit drug trade. So far, the police have attached assets worth approximately ₹6.25 crore, acquired through drug-related activities. Of this, assets valued at nearly ₹6 crore have already received official confirmation from the competent authority. Furthermore, 140 cases have been registered under the NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) Act during the current year. Kangra SP Kulbhushan Verma shared this information following a crime review meeting held in October. The SP stated that to make the crackdown on drug traffickers more effective, measures are also being taken under the PIT-NDPS Act (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act). A total of 32 cases were submitted to the government under this law for approval and necessary action; detention has been confirmed in 23 of these cases, and the accused have been taken into custody, while the remaining cases are currently under government consideration. The police emphasized that legal action is being continuously intensified to dismantle drug trafficking networks.


The police have also placed a special focus on financial investigations to identify assets acquired through the illegal drug trade. Action has been taken against illicit assets in nine cases, seven of which have received confirmation from the competent authority. Citing a specific instance, the SP noted that under FIR No. 109, registered at the Shahpur police station, assets worth ₹28,93,800 belonging to Shammi Kapoor—a resident of Jawali—were frozen. The competent authority based in New Delhi has officially confirmed this freezing order. SP Kulbhushan Verma stated that the campaign against the illegal drug trade in Kangra district will continue. The police's objective is not merely to arrest drug traffickers, but also to seize the illicit earnings and assets they have acquired through drug trafficking. They have directed investigating officers and station house officers to expedite the investigation of pending cases and ensure compliance with the issued instructions. This financial action by the police is expected to increase economic pressure on those involved in drug trafficking.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume