Top News

रामपुर में 800 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत और दो घायल

 


रामपुर में 800 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत और दो घायल

सबसे तेज खबर/रामपुर (शिमला)।

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में गौरा-रामपुर लिंक रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सुबह करीब तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 700 से 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी  मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए खानeri अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की जान जाने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Car Plunges into 800-Foot-Deep Gorge in Rampur; Three Dead, Two Injured

Sabse Tez Khabar/Rampur (Shimla)


A tragic road accident occurred on Monday morning on the Gaura-Rampur link road in the Rampur subdivision of Shimla district. At approximately 3:00 AM, a car went out of control and plunged into a gorge, estimated to be 700 to 800 feet deep. Three people died in the incident, while two others sustained injuries. The news of the accident caused a stir in the area. Following the incident, local residents and the police arrived at the scene and initiated relief and rescue operations. After significant effort, the injured were pulled out of the gorge and transported to Khaneri Hospital for medical treatment, where they are currently undergoing care. Given the severity of the incident, the police inspected the site, registered a case, and have begun an investigation into the causes of the accident. Preliminary information suggests that the car suddenly lost control and veered off the road into the gorge; however, the exact cause will only be determined once the investigation is complete. The loss of three lives in this tragic accident has left the region in a state of mourning.


Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume