Top News

शिमला: ठियोग में पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आई कार, एक युवक की मौ#त, दूसरा घा#यल..



 शिमला: ठियोग में पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आई कार, एक युवक की मौ#त, दूसरा घा#यल..

सबसे तेज खबर/ शिमला 

ठियोग क्षेत्र के छैला के अंतर्गत चेउ नाला में शरमला के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण एक दर्दनाक हादसा पेश आया। पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से कार नंबर HP09B-1150 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौ# त हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है।मृतक की पहचान संदेश पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांव पोहल, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने के कारण संदेश के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं, स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जानकारी के अनुसार शरमला -खलांटू सड़क मार्ग पर चल रही ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इसी दौरान पत्थर कार पर आ गिरे और यह हादसा हो गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों और ब्लास्टिंग से इसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।एसपी गौरव ने बताया, "हादसा बुधवार को छैला के तहत चेउ नाला में शरमला के पास हुआ. जानकारी के अनुसार कार नंबर HP09B-1150 में दो व्यक्ति सवार थे. इनमें से एक व्यक्ति हादसे वाली जगह से पहले ही उतर गया था. इसी दौरान पहाड़ से अचानक भारी पत्थर गिरे और कार उनकी चपेट में आ गई. कार में मौजूद संदेश को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उनकी मौत हो गई. ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है"

Shimla: Car struck by falling rocks in Theog; one man dead, another injured.

Sabse Tez Khabar| Shimla

A tragic incident occurred near Sharmala, in the Cheu Nala area (under Chhaila, Theog), when rocks suddenly fell from a hillside. A car (registration number HP09B-1150) was struck by the falling rocks and sustained severe damage. According to initial reports, two individuals were in the vehicle at the time of the incident. One man lost his life, while the other sustained injuries. The deceased has been identified as Sandesh, son of Mahendra Singh, a resident of Pohal village, Kotkhai Tehsil, Shimla district. It is reported that Sandesh sustained critical injuries to his head and back from the falling rocks, which proved fatal. Meanwhile, local accounts suggest that the rockfall may have been triggered by blasting work currently underway on the Sharmala-Khalantu road. It is alleged that rocks fell onto the car during this process, leading to the tragedy. However, the exact cause of the incident and any potential link to the blasting can only be confirmed following an official investigation. SP Gaurav stated, "The incident took place on Wednesday near Sharmala, in the Cheu Nala area under Chhaila. According to reports, two people were in the car (HP09B-1150). One of them had stepped out of the vehicle shortly before the incident. Suddenly, large rocks fell from the hillside, striking the car. Sandesh, who was inside, sustained severe injuries and subsequently passed away. The Theog police have registered a case and initiated an investigation into the cause of the incident."

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume