Top News

पांवटा कॉलेज में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक: एचपीवी टीकाकरण की दी जानकारी..

 


पांवटा कॉलेज में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक: एचपीवी टीकाकरण की दी जानकारी..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब, 


श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में महिला स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 140 छात्राओं ने भाग लेकर एचपीवी वायरस, इसके दुष्प्रभावों और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जगदीश चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब पांवटा साहिब, रोटरी सखी क्लब पांवटा साहिब और कैंसर पेशेंट्स एड्स एसोसिएशन (CPAA) के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. नीना सबलोक ने छात्राओं को एचपीवी वायरस के संक्रमण, इससे होने वाली बीमारियों और विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी के कुछ प्रकार महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकते हैं। ऐसे में समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने एचपीवी के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए बताया कि टाइप 6 और 11 से जननांगों में मस्से हो सकते हैं, जबकि टाइप 16 और 18 सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। इसके अलावा यह वायरस योनि, योनी तथा मुंह और गले के कैंसर से भी जुड़ा हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारत सरकार के एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम और गार्डासिल-4 वैक्सीन के बारे में भी बताया गया। इस वैक्सीन से एचपीवी के चार प्रमुख प्रकारों से बचाव में मदद मिलती है। छात्राओं को टीकाकरण की प्रक्रिया, अभिभावकों की सहमति और टीके के सामान्य दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर प्रो. विम्मी रानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने और पात्रता के अनुसार टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, रोटरी क्लब पांवटा साहिब की प्रतिनिधि राखी ने जानकारी दी कि 25 और 26 नवंबर को राजकीय कन्या विद्यालय पांवटा साहिब में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं से इस अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और पात्र लड़कियों व उनके अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, रेंजर्स, रेड रिबन क्लब, एनडीएलआई क्लब और महिला विकास प्रकोष्ठ के स्वयंसेवकों सहित महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उत्तमा पांडेय, प्रो. मनदीप सिंह गांधी, डॉ. जे.एस.सैनी और प्रो. हरदेई ने किया। इस दौरान प्रो. अमिता जोशी, प्रो. लतिश्वरी, प्रो. स्वाति, प्रो. शीतल शर्मा और प्रो. रेनू शर्मा सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने मुख्य वक्ता, सहयोगी संस्थाओं, शिक्षकों और छात्र स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का संदेश दिया गया।

Awareness Program on Cervical Cancer Prevention Held for Female Students at Paonta College; Information Provided on HPV Vaccination

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib,

An awareness program on HPV vaccination—focused on women's health and the prevention of cervical cancer—was organized at the Sri Guru Gobind Singh Ji Government College, Paonta Sahib. Approximately 140 female students participated, gaining insights into the HPV virus, its adverse effects, and the importance of vaccination. Held under the guidance of the college principal, Dr. Jagdish Chauhan, the event was organized in collaboration with the Rotary Club of Paonta Sahib, the Rotary Sakhi Club of Paonta Sahib, and the Cancer Patients Aid Association (CPAA). The keynote speaker, Dr. Neena Sablok, provided detailed information on HPV infections, the diseases they cause, and, specifically, preventive measures against cervical cancer. She explained that certain types of HPV can lead to cervical cancer in women, making timely vaccination, regular health check-ups, and professional medical consultation crucial. Detailing the various strains of the virus, she noted that types 6 and 11 can cause genital warts, while types 16 and 18 are primary contributors to cervical cancer. Furthermore, the virus is also linked to cancers of the vagina, vulva, mouth, and throat. During the session, students were briefed on the Government of India’s HPV vaccination initiative and the Gardasil-4 vaccine, which offers protection against four major strains of the virus. The vaccination process, the requirement for parental consent, and potential common side effects were also explained in detail. Addressing the students, Prof. Vimmi Rani encouraged them to remain informed about HPV vaccination and to get vaccinated if they meet the eligibility criteria. Meanwhile, Rakhi, a representative of the Rotary Club of Paonta Sahib, announced that an HPV vaccination camp will be held on November 25 and 26 at the Government Girls' School, Paonta Sahib. She urged the students to spread awareness about this campaign as widely as possible and to encourage eligible girls and their parents to participate in the vaccination drive. Students from the college, including volunteers from the NSS, NCC, Rangers, Red Ribbon Club, NDLI Club, and the Women's Development Cell, participated in the event with great enthusiasm. The program was coordinated by Dr. Uttama Pandey, Prof. Mandeep Singh Gandhi, Dr. J.S. Saini, and Prof. Hardei. Other faculty members, including Prof. Amita Joshi, Prof. Latishwari, Prof. Swati, Prof. Sheetal Sharma, and Prof. Renu Sharma, were also present. In the conclusion, the college administration expressed its gratitude to the keynote speaker, the collaborating organizations, the faculty, and the student volunteers. Through this event, students were sensitized to issues concerning women's health and educated on the prevention of cervical cancer.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume