*कैंट स्कूल के तीन खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन, हैदराबाद में दिखाएंगे दम*
*सबसे तेज़ खबर/डलहौजी / कैंट :*
भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया सेंटर के तहत एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जिला अंडर-14, अंडर-16 जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय कैंट के तीन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। चयनित खिलाड़ियों में *युवराज सिंह - शॉट पुट, अक्षत वर्मा - लॉन्ग जंप और अनुराग तोमर - 600 मीटर दौड़* शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी *14 से 16 नवंबर को हैदराबाद* में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका मोनिका बलिया* ने तीनों बच्चों को बधाई दी, उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह चयन बच्चों की मेहनत, लगन और खेलो इंडिया सेंटर में मिली बेहतरीन ट्रेनिंग का परिणाम है। विद्यालय के अन्य अध्यापकों और विद्यार्थियों ने भी तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और हैदराबाद में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
*Three Athletes from Cantt School Selected for Nationals; Set to Compete in Hyderabad*
Sabse Tez Khabar / Dalhousie / Cantt:*
Three students from the Government High School, Cantt, have secured their spots for the national-level competition following an impressive performance at the district-level Under-14 and Under-16 Junior National trials, organized by the Athletics Federation of India under the 'Khelo India Centre' initiative of the Government of India. The selected athletes are *Yuvraj Singh (Shot Put), Akshat Verma (Long Jump), and Anurag Tomar (600-meter run)*. These three students will participate in the national competition, which is scheduled to be held in *Hyderabad from November 14 to 16*. Their selection has brought great joy to the school. The school’s Headmistress, *Monica Balia*, congratulated the students, offered her blessings, and wished them a bright future. She noted that this achievement is the result of the students' hard work, dedication, and the excellent training provided at the Khelo India Centre. Other teachers and students at the school also extended their best wishes to the trio, expressing hope for an outstanding performance in Hyderabad.

एक टिप्पणी भेजें