नाहन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गोपाष्टमी, गौ पूजन कर दिया संरक्षण का संदेश
सबसे तेज खबर/नाहन (सिरमौर)।
नाहन स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया तथा विधिवत गौ पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर गौ माता का पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। इसके बाद गौ माता को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की गई और उन्हें चारा व अन्य खाद्य सामग्री खिलाई गई। उपस्थित लोगों ने भी गौ पूजन में भाग लिया। पूरे गौशाला परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने गोपाष्टमी के महत्व को समझते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने इस अवसर पर गोवंश के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा और उनकी देखभाल करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गोवंश का संरक्षण हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेसहारा गोवंश की देखभाल के लिए आगे आएं और गौशालाओं के संचालन में भी सहयोग करें। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को गौ सेवा और संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
Gopashtami Celebrated with Devotion and Enthusiasm in Nahan; Message of Conservation Promoted Through Cow Worship
Sabse Tez Khabar / Nahan (Sirmaur)
The festival of Gopashtami was celebrated with great devotion and enthusiasm at the Mata Bala Sundari Gaushala (cow shelter) in Nahan on Tuesday. A *havan-yajna* (ritual fire ceremony) was organized on the premises, and a formal *gau-pujan* (cow worship) was performed, with prayers offered for peace and prosperity. Deputy Commissioner Priyanka Verma attended the event as the chief guest; she participated in the religious rituals and offered prayers to the cows. The *havan-yajna* was conducted amidst the chanting of Vedic mantras. Following this, the cows were honored with a *tilak* and offered fodder and other food items. Those present also took part in the worship. The entire *gaushala* premises was filled with a devotional atmosphere, as the attendees observed the religious traditions while reflecting on the significance of Gopashtami. On this occasion, Deputy Commissioner Priyanka Verma emphasized the conservation and welfare of cattle. She stated that serving and caring for cows is a collective responsibility of society, noting that the protection of cattle is deeply rooted in our culture and traditions. She urged the public to come forward to care for stray cattle and to support the operations of *gaushalas*. Through this event, an important message regarding the service and conservation of cows was conveyed to society.
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें