Top News

रंगों, दीपों और कलात्मक प्रतिभा से जगमगाया तरुवाला स्कूल,रंगोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता...


रंगों, दीपों और कलात्मक प्रतिभा से जगमगाया तरुवाला स्कूल,रंगोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक दीपों और खूबसूरत सजावट से जगमगा उठा। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित रंगोत्सव के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट, दीप सजावट तथा तोरण निर्माण जैसी गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए राजिंदर सिंह, अजय शर्मा, कामिनी, सुमति एवं अर्पणा निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को मिठाइयां वितरित की गईं तथा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमताओं को निखारना भी है। ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन रंगोत्सव प्रभारी जसकीरत कौर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं मिस काजल, मिस रीना, बबीता एवं वंदना ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। रंगोत्सव का आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और दीपावली की खुशियां साझा करने का यादगार अवसर बना।

Taruwala School Shines with Colors, Lamps, and Artistic Talent; Students Showcase Creativity at 'Rangotsav'...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


'Rangotsav' (Festival of Colors/Art) was celebrated with great joy and enthusiasm at the PM SHRI Government Senior Secondary School, Paonta Sahib, on the occasion of Diwali. The school campus lit up with vibrant *rangolis*, radiant *diyas* (lamps), and beautiful decorations. Students demonstrated their artistic flair and imagination by participating in various creative competitions. Under the guidance of the school principal, the event featured activities such as *rangoli* making, arts and crafts, *diya* decoration, and the creation of *torans* (decorative door hangings). The students participated with immense zeal, showcasing their creative thinking and artistic talent. A panel of judges—comprising Rajinder Singh, Ajay Sharma, Kamini, Sumati, and Arpana—evaluated the students' performances across the various activities. Sweets were distributed to all the students, and those who secured the first, second, and third positions in the competitions were honored with prizes. Addressing the students, the principal encouraged them, noting that the purpose of education extends beyond mere textbook knowledge; it is also about nurturing the hidden talents and creative potential within each student. Such activities foster self-confidence, a spirit of cooperation, and an appreciation for cultural values ​​among children. The event was successfully organized under the supervision of 'Rangotsav' coordinator Jaskirat Kaur, with additional guidance provided to the students by teachers Kajal, Reena, Babita, and Vandana. The 'Rangotsav' served as a memorable occasion for the students to showcase their talents and share in the joy of Diwali.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume