Top News

पीएम श्री स्कूल पांवटा में लोकतंत्र की पाठशाला: क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को किया मतदान के प्रति जागरूक...

 


पीएम श्री स्कूल पांवटा में लोकतंत्र की पाठशाला: क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को किया मतदान के प्रति जागरूक...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से भारतीय निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में मतदान, चुनाव प्रक्रिया, मतदान के महत्व और मतदाता अधिकारों को लेकर दो दिवसीय जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान 3 नवंबर को क्विज प्रतियोगिता तथा 4 नवंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से चुनाव, मतदान प्रक्रिया और मतदान अधिकारों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व, लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका और मतदाता अधिकारों जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। क्विज प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा कृतिका शर्मा एवं उपाध्यक्ष सुनील शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और लोकतांत्रिक विषयों की जानकारी होना भी जरूरी है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। दोनों प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की नोडल अधिकारी नीलम राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजनीतिक विज्ञान के अध्यापक अंकित ठाकुर ने भी आयोजन में सहयोग किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को विद्यार्थियों को मतदान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

A Lesson in Democracy at PM SHRI School, Paonta: Students Sensitized to Voting Through Quiz and Essay Competitions...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

At the PM SHRI Government Senior Secondary School, Paonta Sahib, the 'Electoral Literacy Club'—under the aegis of the Election Commission of India—organized a two-day awareness program focused on voting, the electoral process, the significance of casting a vote, and voter rights. A quiz competition was held on November 3rd, followed by an essay-writing competition on November 4th; both events saw enthusiastic participation from the students. During the quiz, students were asked various questions pertaining to elections, the voting process, and voter rights. In the essay-writing competition, students shared their perspectives on topics such as the importance of voting, the role of citizens in a democracy, and voter rights. Through these activities, students gained a better understanding of the democratic system and the electoral process. The School Management Committee Chairperson, Kritika Sharma, and Vice-Chairperson, Sunil Sharma, were present during the quiz competition. Meanwhile, during the essay-writing competition, the school’s Vice-Principal, Sandeep Gupta, encouraged the students, noting that such events not only enhance their knowledge but also inspire them to become conscientious citizens. The school’s Principal, Jogi Ram Kanyal, also encouraged the students, emphasizing that alongside formal education, it is essential to be well-informed about social and democratic issues. Such competitions foster knowledge, awareness, and a sense of responsibility among students. Neelam Rana, the Nodal Officer for the Electoral Literacy Club, played a pivotal role in the successful organization of both events, with support from Political Science teacher Ankit Thakur. The school management highlighted this initiative as a significant step toward sensitizing students about voting and their democratic rights.

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume