गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन में निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन
सबसे तेज़ खबर/नाहन
गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी (Quiz) एवं निबंध लेखन (Essay Writing) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदान के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 141 विद्यार्थियों तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में 139 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणामः
प्रथम स्थान आयशा (Aayisha), शास्त्री तृतीय वर्ष, रोल नंबर 916 द्वितीय स्थान निशु चौधरी (Nishu Chaudhary), शास्त्री तृतीय वर्ष, रोल नंबर 917
निबंध लेखन प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान मेहक (Mehek), शास्त्री तृतीय वर्ष, रोल नंबर 912 द्वितीय स्थान- वेदिला (Vedila), प्राक्-शास्त्री प्रथम वर्ष।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया एवं अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तारा चंद, सहायक आचार्य रहे।
एक टिप्पणी भेजें