Top News

Shillai: रोनहाट कॉलेज में 17 नवंबर को जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता, हाटी संस्कृति पर होगी चर्चा..

रोनहाट कॉलेज में 17 नवंबर को जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता, हाटी संस्कृति पर होगी चर्चा...

सबसे तेज खबर/ शिलाई

जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय रोनहाट में 17 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का विषय है कि आधुनिकता की दौड़ में आज का युवा हाटी जनजातीय लोक-संस्कृति और अपनी विरासत से दूर होता जा रहा है। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नलिन रमौल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, बोली, परंपराओं और विरासत के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में सिरमौर जिले के सभी सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

प्रत्येक महाविद्यालय अधिकतम दो टीमें भेज सकेगा। हर टीम में दो वक्ता होंगे, जो प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में अपनी बात रखेंगे। प्रतिभागी हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रत्येक वक्ता को तीन से पांच मिनट का समय मिलेगा। मूल्यांकन में विषय की समझ, तथ्यों, तर्कों, प्रस्तुति और हाटी-पहाड़ी शब्दों एवं कहावतों के सार्थक प्रयोग को महत्व दिया जाएगा। प्रतियोगिता की संयोजक कृतिका सैनी ने बताया कि इच्छुक महाविद्यालय अपनी प्रविष्टियाँ 14 नवंबर 2026 तक gcronhat@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume